{"_id":"6182d533a3a92561f375093d","slug":"bahraich-bahraich-news-lko6030765131","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुशियों से रोशन हुए घर-आंगन, मचेगी धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुशियों से रोशन हुए घर-आंगन, मचेगी धूम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। मन में उत्साह के साथ हाथ में पूजा की थाली, थाली में रोशनी फैला रहे दीए, धूम-धड़ाका करने में मशगूल बच्चे, कहीं रंगोली सजाती युवतियां तो कहीं फूलों के द्वार बनाते युवक। झालरों से जगमग छतें। कुछ ऐसा ही नजारा बुधवार को छोटी दीपावली पर दिखा। कार्तिक मास की अमावस्या पर बृहस्पतिवार को गणेश-लक्ष्मी और कुबेर की पूजा होगी। इस पूजन को लेकर लोगों ने रंग-बिरंगी रोशनी से घर-द्वार नहला दिया है। आतिशबाजी से पूरा आसमान रोशन होगा।
दीपावली के दिन विशेष रूप से मां लक्ष्मी की पूजा होती है। इस दिन हर घर, परिवार व कार्यालय में मां लक्ष्मी की पूजा कर उनका स्वागत किया जाता है। रोशनी के पर्व दीपावली को लेकर बुधवार को छोटी दीपावली पर लोगों में गजब का उत्साह देखने को मिला। लोगों ने जमकर खरीदारी की। शहर में डिगिहा तिराहा, छावनी चौराहा, घंटाघर बाजार, पीपल चौराहा व छोटी बाजार में जगह-जगह सजे लाई-चूरा, मिठाई, खिलौने व गणेश-लक्ष्मी की छोटी-बड़ी मूर्तियां और कपड़ों की खरीदारी करने को लेकर भीड़ उमड़ी रही। घर, दुकान व प्रतिष्ठान सब जगह बृहस्पतिवार को होने वाली लक्ष्मी पूजा को लेकर तैयारियां जोरों पर रहीं। घर व प्रतिष्ठान छोटी दीपावली पर जगमगा उठे। जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण अंचलों तक दीपावली का उल्लास छाया हुआ है। बृहस्पतिवार को दीपावली पर जमकर आतिशबाजी होगी। दीपावली पर्व को लेकर बधाई देने का सिलसिला जारी है।
बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. गयास अहमद ने बताया कि पटाखे जलाते समय छोटे बच्चों को दूर रखें। बारूद के धुएं के संपर्क में आने से बच्चों के शरीर पर दाने निकल सकते हैं। पटाखे जलाते समय कोई दिक्कत हो तो चिकित्सक से तुरंत सलाह लें।
विज्ञापन
दीपावली को देखते हुए अस्पताल प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। सीएमएस डॉ. ओपी पांडेय ने बताया कि कोरोना वार्ड को दीपावली के लिए आरक्षित कर लिया गया है। 100 बेड की व्यवस्था है। डॉक्टरों की टीम बना दी गई है जो 24 घंटे मुस्तैद रहेगी।
- कान में रूई लगाकर पटाखे फोड़ें।
- आग के पास पटाखे न रखें, हल्की सी चिंगारी आग पकड़ सकती है।
- जहां पटाखे फोड़ रहे हों, वहां पानी अवश्य रखें।
- अधजले पटाखे दोबारा जलाने का प्रयास न करें।
- पटाखे जलाते समय सिंथेटिक कपडे़ न पहनें। मोटे कपड़े ही पहनें।
- जल जाने पर घाव को 15-20 मिनट तक साफ पानी से खूब धोएं।