फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

पटाखा बाजार में आग लगने से 21 दुकानें राख

Wed, 03 Nov 2021 11:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
bahraich
गायघाट (बहराइच)। मिहींपुरवा तहसील के नवोदय इंटर कॉलेज के पास मैदान में लगे पटाखा बाजार में बुधवार देर शाम अचानक आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि कुछ देर में सभी 21 दुकानों को आगोश में ले लिया। आग लगने की सूचना से आसपास हड़कंप मच गया। परिसर में मौजूद दुकानदारों व ग्राहकों भाग कर जान बचाई। सूचना पर फायर बिग्रेड की गाड़ी मौके पर पहुंची। पटाखा बाजार में आग लगने पर एएसपी ग्रामीण, सीओ नानपारा, एसडीएम मिहीपुरवा व मोतीपुर थानाध्यक्ष भी पहुंच गए। लगभग दो घंटे की कड़ी मशक्त के बाद ग्रामीणों व दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। भगदड़ में चार लोगों को मामूली चोर्टें आइं जबकि एक बाइक जलकर राख हो गई।
विज्ञापन

मिहींपुरवा तहसील क्षेत्र स्थित नवयुग इंटर कॉलेज के पास मैदान है। मैदान में पटाखा बाजार लगा हुआ था। लोग दीपावली के लिए खरीदारी कर रहे थे कि अचानक आग लग गया। पटाखों की आवाज से लोग सकते में आए गए। इसके बाद लगातार पटाखे दगने लगे। लोगों ने भाग कर जान बचाई। इस दौरान चार लोग गिर गए जिन्हें मामूली चोटें भी आईं। जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक आग ने सभी 21 दुकानों को आगोश में ले लिया था। सूचना फायर बिग्रेड व पुलिस को दी गई। सूचना पर एएसपी ग्रामीण अशोक कुमार, एसडीएम मिहींपुरवा ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी, सीओ नानपारा जंग बहादुर यादव व मोतीपुर थानाध्यक्ष बृजानंद सिंह मौके पर पहुंचे। लगभग दो घंटे बाद ग्रामीणों व दमकल कर्मियों की काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। दुकानदारों के मुताबिक, 50 लाख का नुकसान हुआ है। एसडीएम ने बताया कि राजस्व कर्मियों की रिपोर्ट पर मुआवजा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed