फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

भाजपा ने बनाई चुनावी रणनीति, सौ दिन में सौ काम का लक्ष्य

Sat, 30 Oct 2021 11:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Oct 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
bahraich
बहराइच। बीजेपी जिला संगठन ने 2022 के विधानसभा चुनावों की तैयारी शुरू कर दी है। बनाई गई रणनीति में बीजेपी जिले के प्रधानों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों व सामाजिक और व्यावसायिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को बीजेपी से जोड़ेगी। यही नहीं जिले के हर बूथ पर 100 नए सदस्य बनाने और 50 नए मतदाता जोड़ने की तैयारी की जा रही है। सौ दिन में सौ काम का लक्ष्य भी रखा गया है।
विज्ञापन

बहराइच में विधानसभा सीटों की संख्या सात है। छह सीटों पर बीजेपी का कब्जा है। जिला संगठन वर्तमान स्थितियों को बनाए रखने के लिए सक्रिय हो गई है। इस बार भी सधी हुई रणनीति है। पहला लक्ष्य जिले के 1062 ग्राम प्रधानों का है। संगठन के कार्यकर्ता उनसे संपर्क करेंगे। उन्हें पार्टी से जोड़ेंगे। जरूरत पड़ने पर उन्हें संगठन में भी शामिल करेंगे। 1608 क्षेत्र पंचायत सदस्यों से मुलाकात का लक्ष्य रखा गया है। संगठन के पदाधिकारियों का कहना है कि जिले में बूथों की संख्या 2902 है, जिनमें से 50 बूथ मुस्लिम बहुल हैं।
विज्ञापन

प्रत्येक बूथ पर 100 लोगों को सदस्य बनाया जाएगा जबकि 50 नए मतदाता तैयार किए जाएंगे। ये 50 मतदाता पहली बार वोट देने वाले भी हो सकते हैं या जो कभी वोट नहीं देते उनको भी प्रेरित किया जा सकता है। इस रणनीति को पूरा कराने के लिए संगठन के सभी छह मोर्चे व समस्त प्रकोष्ठों के कार्यकर्ताओं को लगाया जाएगा। खास रणनीति के तौर पर सौ दिन में सौ काम अभियान भी चलाया जाएगा। चुनाव शुरू होने से पहले बचे हुए दिनों में 100 दिनों का चयन किया जाएगा और 100 काम भी किए जाएंगे। पदाधिकारियों का मानना है कि इस रणनीति से चुनाव जीतना काफी आसान हो जाएगा। नवंबर से अभियान शुरू होने जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव को ध्यान में रखते हुए रणनीति तैयार की गई है। नवंबर के प्रथम सप्ताह से संगठन अपना काम शुरू कर देगा। हम लोग अभियान की तरह काम करेंगे और सफल भी होंगे। -नीरज सिंह, जिला संगठन प्रभारी, बीजेपी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed