{"_id":"617c333365a184704d7021ad","slug":"bahraich-bahraich-news-lko602339347","type":"story","status":"publish","title_hn":"लुभा रहीं कलकत्ता व चुनार की प्रतिमाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लुभा रहीं कलकत्ता व चुनार की प्रतिमाएं
विज्ञापन
29 बीएचआर 01 - बहराइच नगर में दीपावली के लिए सजी गणेश-लक्ष्मी प्रतिमा की दुकानें।
- फोटो : BAHRAICH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। दीपवाली नजदीक आते ही शहर में दुकानें सज गईं हैं। दुकानों पर भीड़ बढ़ने लगी है। देर रात तक खरीदारों की भीड़ से दुकानदारों में खासा उत्साह है। इस बार बाजार में कलकत्ता व चुनार की बनी प्रतिमाओं की मांग बढ़ी है।
जैसे-जैसे दीपावली नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे बाजार गुलजार होने लगे हैं। दुकानदारों में उत्साह देखने को मिल रहा है। दुकानदार दुकानों को सजाने में जुटे हुए हैं। वहीं, लोग अपने घरों की सफाई करने में जुटे हैं। इस बार दीपावली में स्वदेशी सामानों को लोग ज्यादा तरजीह दे रहे हैं। मूर्ति व्यवसायी गोविंद प्रसाद ने बताया कि बाजार में खरीदारों का आना शुरू हो गया है, लेकिन अभी लोग कम निकल रहे हैं। उन्होंने बताया कि लखनऊ, आगरा, राजस्थान, कलकत्ता व चुनार से प्रतिमाएं लाई गईं हैं।
इनमें 20 रुपये से लेकर 1200 रुपये तक की प्रतिमाएं हैं। उन्होंने यह भी बताया कि इस बार कलकत्ता व चुनार की प्रतिमाओं की ज्यादा मांग है। कलकत्ता की बनी प्रतिमा में रंग-रोगन व सजावट को देखकर लोग ज्यादा पसंद कर रहे हैं। दुकानों पर ग्रामीण क्षेत्रों से आने वालों की ज्यादा भीड़ है। दुकानदार गोविंद ने बताया कि गांवों से लोगों ने जल्दी आना शुरू कर दिया है।