फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

चंद्रशेखर आजाद हो गए भाजपाई

Thu, 28 Oct 2021 11:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Oct 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
bahraich
बहराइच। पूर्व में बहराइच कांग्रेस के कद्दावर नेता रहे चंद्रशेखर आजाद अब अधिकृत रूप से भाजपाई हो गए हैं। उन्होंने बृहस्पतिवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की उपस्थिति में आठ छोटे दलों एवं संगठनों को बीजेपी में शामिल कराने के लिए मध्यस्थता भी की। उनके बीजेपी में शामिल होने की खबर से चर्चा का बाजार गर्म हो गया है।
विज्ञापन

चंद्रशेखर आजाद ने कांग्रेस से वर्ष 2010 में एमएलसी का चुनाव लड़ा। 2012 में विधानसभा का चुनाव भी लड़ा था। आजाद लगातार आठ साल जिलाध्यक्ष के पद पर भी रहे। पूर्वांचल के प्रभारी रहने के साथ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव का दायित्व भी निभा चुके हैं। काफी समय से आजाद की नजदीकियां बीजेपी से बढ़ रही थीं। इस दौरान चर्चा भी थी कि वह कभी भी बीजेपी में शामिल हो सकते हैं। बृहस्पतिवार को जब बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह के साथ उनकी फोटो वायरल हुई तो शहर में चर्चा का बाजार गर्म हो गया। अमर उजाला से बातचीत करते हुए उन्होंने बताया कि राजभर, मुसहर, निषाद, चौहान, भारत सेवा समाज जैसे आठ छोटे दलों और संगठनों को बीजेपी में शामिल होना था इसलिए उनके बीच हुई बैठक में मध्यस्थता कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed