फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

लेखपाल पर लगाया अवैध वसूली का आरोप

Wed, 27 Oct 2021 10:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Oct 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
bahraich
बहराइच। बौंडी थाना क्षेत्र के बेनीदास कुट्टी गांव निवासी ग्रामीण ने जमीन की पैमाइश के नाम पर हल्का लेखपाल पर रुपये लेने का आरोप लगाया है। ग्रामीण ने एसपी को पत्र सौंपकर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

एसपी को सौंपे पत्र मेें गांव निवासी प्रेम नारायण ने कहा कि उसकी बहन के नाम से बैनामे की जमीन बेनीदास कुट्टी मेें है। जमीन पर गांव निवासी राम नारायण ने जबरन कब्जा कर लिया है। इसकी शिकायत समाधान दिवस में की गई थी। एसओ ने हल्का लेखपाल को बुलाकर पैमाइश करने को कहा था। प्रेम नारायण का आरोप है कि लेखपाल ने जमीन की पैमाइश के नाम पर साढ़े बारह हजार रुपये की मांग की थी।
विज्ञापन

आरोप है कि लेखपाल को रकम दे दी थी, लेकिन उसने विपक्षी से सांठगांठ कर फर्जी तरीके से पैमाइश कर धन हड़प लिया। जमीन से कब्जा भी नहीं हटाया जा रहा है। प्रेम नारायण ने एसपी से जांच कराकर लेखपाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने व जमीन से कब्जा हटवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed