{"_id":"61798928cfca4d322270d0db","slug":"bahraich-bahraich-news-lko6020200171","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीडियो वायरल कर युवक ने की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियो वायरल कर युवक ने की आत्महत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। शहर के वशीरगंज मोहल्ले में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या करने से पहले युवक ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो में युवक ने बच्चे की जुदाई से आहत होकर आत्महत्या करने की बात कही है। युवक ने अपनी मौत का जिम्मेदार पत्नी व सास को ठहराया है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
नगर कोतवाली क्षेत्र के वशीरगंज मोहल्ला निवासी 30 वर्षीय इस्माइल पुत्र महबूब का विवाह लगभग एक साल पहले बलरामपुर जिले के उतरौला गांव की नाजिया के साथ हुआ था। बताया जाता है कि शादी के कुछ दिन बाद ही पारिवारिक विवाद शुरू हो गया था जिसको लेकर कई बार कोतवाली से लेकर एसपी तक शिकायत भी की थी। इसी दौरान दोनों के एक बच्चा हुआ। हाल में ही पारिवारिक विवाद के कारण पत्नी बच्चे को लेकर मायके चली गई थी।
कई बार युवक ने पत्नी को लाने का प्रयास किया, लेकिन वह तैयार नहीं हुई। बच्चे की जुदाई से आहत होकर युवक ने आत्महत्या कर ली। युवक ने आत्महत्या से पहले एक वीडियो वायरल कर दिया। इसमें युवक रो-रोकर सारी कहानी बता रहा है। वह बता रहा है, मैं बच्चे की जुदाई से काफी आहत हूं। युवक ने अपनी मौत का जिम्मेदार पत्नी व सास को ठहराया है। नगर कोतवाल राजेश कुमार ने बताया कि युवक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जांच की जा रही है। आगे की कार्रवाई नियमानुसार की जाएगी।