फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

किसानों के आश्रितों को मिला 50-50 लाख का चेक

Sat, 23 Oct 2021 12:12 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Oct 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
bahraich
बहराइच। लखीमपुर हिंसा में मृत जिले के दो किसानों के आश्रितों को पंजाब और छत्तीसगढ़ के मंत्रियों ने 50-50 लाख का चेक सौंपा। साथ ही किसानों की लड़ाई लड़ने की बात कही।
विज्ञापन

लखीमपुर में बीते दिनों हिंसा हुई थी, जिसमें नानपारा कोतवाली के बंजारन टांडा गांव निवासी दलजीत सिंह और मटेरा के मोहरनिया गांव निवासी गुरविंदर सिंह की मौत हो गई थी। पंजाब और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्रियों ने मृतक आश्रितों को मुआवजा देने की बात कही थी। शुक्रवार को राजधानी स्थित एक होटल में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष जेपी मिश्रा की अगुवाई में मृत किसानों के परिजन लखनऊ पहुंचे। लखनऊ में मृतक दलजीत सिंह की पत्नी परमजीत कौर और मोहरनिया गांव निवासी गुरविंदर सिंह के पिता सुखविंदर सिंह को मंत्रियों ने 50-50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि चेक के रूप में दी। पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री रणदीप सिंह लाभा और छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री की ओर से चेक दिया गया। इस दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी, मोना मिश्रा, पूर्व विधायक सतीश व अमरनाथ शुक्ला समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed