फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

नये थानाध्यक्षों के कंधों पर होगी विसर्जन यात्रा की जिम्मेदारी

Thu, 14 Oct 2021 11:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Oct 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
bahraich
बहराइच। आगामी चुनाव को देखते हुए शासन की ओर से किए गए इंस्पेक्टरों के तबादले के बाद अब जिले के अधिकतर थानों में नए थानाध्यक्षों को कमान संभालने का मौका मिला है। थाने की जिम्मेदारी मिलने पर मन में एक ओर खुशी है तो दूसरी ओर चिंता। चिंता होना भी लाजमी है, क्योंकि बहराइच जिला संवेदनशील जिलों में शुमार है। ऐसे में नये थानाध्यक्षों के लिए विसर्जन यात्रा सकुशल संपन्न कराना किसी चुनौती से कम नहीं है।
विज्ञापन

शहर व ग्रामीण अंचलों में लगभग 1500 प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। जिले में 19 थाने व चार कोतवाली हैं। शासन ने हाल में ही आगामी चुनावों को देखते हुए जिले में तैनात इंस्पेक्टरों का बड़े पैमाने पर फेरबदल किया है। फेरबदल के बाद गैर जनपद से भी कई इंस्पेक्टर आए हैं। अब उन्हें भी कोतवाली व थानों के चार्ज की जिम्मेदारी सौंपी गई है। आधा दर्जन से अधिक थानों में नये थानाध्यक्षों ने कमान संभाली है जिनके ऊपर प्रतिमा विसर्जन सकुशल संपन्न कराने की अहम जिम्मेदारी है।
विज्ञापन

नये थानाध्यक्षों के कंधों पर विसर्जन की जिम्मेदारी किसी चुनौती से कम नहीं है। पिछले कुछ सालों पर गौर करें तो जिले में कहीं न कहीं विसर्जन के दौरान माहौल बिगड़ चुका है। हालांकि, विसर्जन को लेकर पुलिस ने रणनीति तैयार कर ली है। कुछ दिन पहले आए एडीजी अखिल कुमार ने कहा था कि पुलिस ने हर चुनौती को स्वीकार कर विसर्जन सकुशल संपन्न कराने की योजना बना ली है। ऐसे में विसर्जन नजदीक आते ही पुलिस ने गश्त बढ़ा दी है और पैदल मार्च कर लोगों से शांतिपूर्वक ढंग से त्योहार मनाने की अपील कर रहे है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

खुफिया तंत्र से मिले इनपुट की मानें तो झिंगहाघाट, फखपुर, बेड़नापुर, गायघाट, रिसिया, नानपारा व बौंडी समेत अन्य ऐसे स्थान हैं जिसको संवेदनशील माना गया है। यहां पर पुलिस की पैनी नजर बनी रहेगी। चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहेगा। सुरक्षा के मद्देनजर अधिकारी लगातार गश्त पर रहेंगे।
प्रतिमा विसर्जन को लेकर हर थाने व गांव स्तर पर बैठक कर ली गई है। कहीं किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं है। सभी से अपील की गई है कि नियमों का पालन करते हुए विसर्जन को सकुशल निपटाएं। अराजक तत्वों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। माहौल बिगाड़ने वाले बख्शे नहीं जाएंगे।
- डॉ. राकेश सिंह, आईजी देवी पाटन मंडल गोंडा
13 अक्टूबर 2016 - फखरपुर थाना क्षेत्र के ततेहरा में विसर्जन के दौरान पथराव, तोड़फोड़ व आगजनी की घटना। 58 नामजद पर मुकदमा। थानाध्यक्ष व एसआई पर निलंबन की कार्रवाई।

10 अक्टूबर 2018 - रिसिया थाना क्षेत्र के राजेंद्र नगर मोहल्ले में मूर्ति रखने को लेकर विवाद। जमकर हुआ था पथराव। थानाध्यक्ष की तहरीर पर दर्ज हुआ था 33 लोगों पर मुकदमा।
20 अक्टूबर 2018- बौंडी थाना क्षेत्र के खैरा बाजार में पथराव। कई पर दर्ज हुए थे मुकदमे। थानाध्यक्ष को किया गया था निलंबित।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed