{"_id":"61631fa38ebc3e05c721d8c6","slug":"bahraich-bahraich-news-lko599514253","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध शराब के खिलाफ चलाया अभियान, चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध शराब के खिलाफ चलाया अभियान, चार गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। आबकारी विभाग की टीम ने रविवार को जिले के नानपारा व मोतीपुर थाना क्षेत्र स्थित सोतियानाले के किनारे बसे कई गांवों मेें अवैध शराब के खिलाफ सघन अभियान चलाया। टीम ने मौके पर 10 धधकती हुई भट्टियां व तीस क्विंटल लहन को मौके पर नष्ट करते हुए 40 लीटर तैयार अवैध शराब व काफी मात्रा मेें शराब बनाने के उपकरण बरामद किया है। मामले मेें टीम ने चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
जिले के अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश को लेकर आबकारी आयुक्त ने डीएम व एसपी को विभागीय टीम गठित कर छापेमारी करने के निर्देश दिए थे। इसी के तहत रविवार को जिला आबकारी अधिकारी प्रगल्भ लवानिया की अगुवाई मेें आबकारी निरीक्षक नानपारा अरविंद सिंह व आबकारी निरीक्षक सदर विवेक सिंह चौहान ने नानपारा व मोतीपुर थाना क्षेत्र के कई गांवों मेें स्थित खेत खलियानों को खंगालते हुए सघन अभियान चलाया।
इस दौरान टीम ने मोतीपुर थाना क्षेत्र के सोतियानाला के किनारे लोनियनपुर गांव के 6 स्थानों पर गुपचुप तरीके से धधक रही अवैध शराब की 10 भट्टी, 40 लीटर तैयार अवैध शराब, 30 क्विंटल लहन, कई ड्रम व काफी मात्रा मेें शराब बनाने के उपकरण को मौके पर बरामद किया। टीम ने लहन व धधक रही अवैध शराब की भट्टियों को मौके पर ही नष्ट करते हुए घटना स्थल से भाग रहे अवैध शराब के चार कारोबारियों को धर दबोचा। गिरफ्तार किए गए अवैध शराब के कारोबारियों ने पूंछ तांछ के दौरान अपना नाम कल्लूराम, ननकू, मशी व बेचन थाना मोतीुपर के लोनियनपुर गांव निवासी बताया।
विज्ञापन
जिला आबकारी अधिकारी लवानिया ने बताया कि गांव के सोतियानाले के किनारे लगे खेत मेें अवैध शराब का धंधा फल फूल रहा था। उन्होंनें बताया कि मुखबिर की सूचना पर रविवार को थाना क्षेत्र के सोतियानाला किनारे स्थित कई गांवों मेें दबिश दी गई थी। उन्होंनें बताया कि दबिश के दौरान लोनियनपुरवा गांव मेें मौके कई शराब की धधकती हुई भट्टी मिली। जबकि 40 लीटर तैयार अवैध शराब व काफी मात्रा मेें अवैध शराब के लिए प्रयोग में आने वाली सामग्री बरामद करते हुए गिरफ्तार किए गए चारों अभियुक्तों को जेल भेज दिया गया।