फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

नहीं आए राहुल, पूरे दिन चलता रहा कयासों का दौर

Thu, 07 Oct 2021 10:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Oct 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
bahraich
बहराइच। कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी लखीमपुर के दौरे पर थे। उनके व प्रियंका के एक साथ बहराइच आने का कार्यक्रम बना था, लेकिन बृहस्पतिवार की सुबह अचानक कार्यक्रम बदल गया। राहुल गांधी लखनऊ से ही दिल्ली के लिए रवाना हो गए। महज प्रियंका ही पीड़ित परिवारों से मिलने के लिए पहुंची। इस बीच कयासों का दौर भी जारी रहा।
विज्ञापन

लखीमपुर हिंसा में मारे गए किसानों के परिवारों से मिलने के लिए छत्तीसगढ़ और पंजाब के मुख्यमंत्री के साथ बुधवार को कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी पहुंचे थे। उनके साथ प्रियंका गांधी भी थीं। यहां से निकलने के बाद दोनों लोगों के बहराइच आने की संभावना थी। देर रात से ही प्रशासन पूरी नजर बनाए हुए था। लेकिन अचानक वह लखनऊ से ही सीधे दिल्ली के लिए रवाना हो गए जबकि प्रियंका गांधी ही बहराइच के लिए पहुंची। उधर, पूर्व सीएम अखिलेश यादव के आने का भी कार्यक्रम देर शाम अचानक निरस्त हो गया। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष रामहर्ष यादव का कहना है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव अब शुक्रवार की दोपहर मृतक किसानों के गांव पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed