फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

35 मिनट में प्रियंका ने छह बार दिया आश्वासन

Thu, 07 Oct 2021 10:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Oct 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
bahraich
बहराइच। घड़ी में पांच बजकर 25 मिनट हुए थे तभी मृतक किसान गुरुविंदर सिंह के घर हलचल तेज हुई और कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के आगमन की आहट हुई। सुरक्षा में तैनात महकमा अलर्ट हुआ और सुरक्षा के मद्देनजर श्रद्धांजलि सभा से सभी को बाहर किया गया। पांच बजकर 32 मिनट पर महासचिव का काफिला मृतक किसान गुरुविंदर के घर पहुंचा और प्रियंका सीधे श्रद्धांजलि सभा स्थल पर पहुंची। मृतक किसान के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। उसके बाद वह मृतक किसान के परिजनों के बीच बैठकर सांत्वना देते हुए विश्वास दिलाया कि कांग्रेस उनके साथ है। घर से लेकर कोर्ट तक हम आपके साथ हैं और लड़ाई लड़ेंगे।
विज्ञापन

मुख्यालय से लगभग 40 किमी दूर स्थित मटेरा थाना क्षेत्र के मोहरनिया गांव में शाम को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के आने की खबर पर हलचल मची रही। प्रियंका के आगमन पर सबकी निगाहें उनको देखने के लिए टिकी रहीं। जैसे ही वह परिवार के बीच में बैठीं। अचानक सन्नाटा पसर गया। उन्होंने मृतक किसान के पिता सुखविंदर व मां दलजीत कौर को सांत्वना दी। पीड़ित परिवार ने प्रियंका गांधी को घटना के दो वीडियो भी दिखाए। वीडियो को प्रियंका ने काफी गौर से देखा और सुना। वीडियो में भगदड़ के दौरान सुनाई देने वाली आवाज को प्रियंका कानों के पास मोबाइल ले जाकर सुनती रहीं। 35 मिनट के अंदर प्रियंका ने पीड़ित परिवार को छह बार आश्वासन दिया और कहा कि वह उनकी लड़ाई में उनके साथ हैं। उन्होंने कहा कि आपकी इस लड़ाई में कांग्रेस हर कदम पर मजबूती के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी हुई है और मजबूती से लड़ाई लड़ने में साथ देगी। लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा की जिम्मेदार भाजपा सरकार पर थोपते हुए दुख प्रकट किया। प्रियंका ने चलते समय परिवार का हाथ पकड़कर आश्वासन देते हुए मृतक किसान के चित्र के सामने दुख प्रकट किया और फिर मिलने की बात कहकर वहां से निकलीं।
विज्ञापन

मृतक किसान के पिता ने बताया कि बातचीत के दौरान प्रियंका गांधी ने आश्वासन दिया कि न्याय मिलेगा। आप कहीं से भी कमजोर नहीं हैं जहां तक लड़ाई लड़नी पड़ेगी कांग्रेस हर लड़ाई में मजबूती से साथ खड़ी है। उनको बताया गया है कि जब तक टेनी के पास मंत्री पद है तब तक न्याय मिलना मुश्किल है। उनसे मांग की कि न्याय दिलाया जाए। उन्होंने न्याय दिलाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित परिवार के पास दो वीडियो हैं। उसमें घटना की सच्चाई है। जिस तरह किसानों के साथ घटना घटी है वह बहुत ही दु:खद है। पूरी लड़ाई लड़ी जाएगी। इंसाफ दिलाने तक मैं पीड़ित परिवार के साथ हूं।
- प्रियंका गांधी, राष्ट्रीय महासचिव, कांग्रेस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed