फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

मोदी जी आपके रुख से डर रही है जनता : प्रियंका

Thu, 07 Oct 2021 10:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Oct 2021 10:39 PM IST
विज्ञापन
bahraich
बहराइच। कांग्रेस महासचिव और पूर्वी यूपी की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा बृहस्पतिवार को लखीमपुर हिंसा में मारे गए बहराइच के किसानों के परिवारों से मिलने के लिए पहुंचीं। मोदी पर प्रियंका ने सीधा निशाना साधते हुए कहा कि मोदी जी आप जो यह संदेश दे रहे हैं, उससे जनता डर रही है। मंत्री को बर्खास्त कर अपराधियों को तत्काल गिरफ्तार किया जाए। प्रियंका को परिवार के लोगों ने घटना के कुछ वीडियो भी दिखाए। जिस पर प्रियंका ने सभी को सांत्वना देते हुए आश्वासन दिया कि आपकी मांग रखी जाएगी।
विज्ञापन

लखनऊ से होते हुए प्रियंका गांधी का काफिला मटेरा थाना क्षेत्र के मोहरनिया गांव पहुंचा। उनके साथ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पीएल पुनिया और नसीमुद्दीन सिद्दीकी भी थे। लखीमपुर हिंसा में मारे गए किसान गुरुविंदर सिंह के परिवार के लोगों से प्रियंका गांधी ने मुलाकात की। उनके साथ बैठकर उनकी बात को सुना। सभी ने घटना के विभत्स वीडियो भी उनको दिखाए। जिस पर उन्होंने सांत्वना देते हुए आश्वासन दिया कि सभी की मांग ऊपर स्तर पर रखी जाएगी। कांग्रेस उनके साथ खड़ी है। प्रियंका ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि अगर कोई सत्ता में है कोई मंत्री है, कोई भाजपा का नेता है, तो कुछ भी कर सकता है। उन्होंने कहा चाहे कश्यप का परिवार हो चाहे गुरुविंदर का परिवार हो, या दलजीत सिंह का परिवार हो, लखीमपुर कांड में सब लोग तानाशाही के शिकार हुए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने मोदी से कहा कि मोदी जी आप यह जो संदेश दे रहे हैं, इससे जनता डर रही है। उन्होंने मोदी से मांग करते हुए कहा कि मंत्री को बर्खास्त किया जाए और अपराधी को जेल भेजा जाए। मोहरनिया से निकलने के बाद प्रियंका गांधी ने नानपारा कोतवाली क्षेत्र के बंजारनटांड़ा गांव निवासी मृतक किसान दलजीत सिंह के परिवार से भी मुलाकात की। करीब एक घंटे तक वह परिवार के लोगों के साथ रहीं। उनके साथ बैठ कर बात भी की। प्रियंका के दौरे को लेकर प्रशासनिक हलचल भी काफी तेज रही। चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स लगा दी गई थी। इस दौरान काफी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

घाघराघाट पुल के बाद रास्ते में प्रियंका गांधी के साथ वाहनों की संख्या फिर बढ़ गई थी। वह एक बड़े काफिले के साथ मटेरा पहुंच गईं। यहां भी प्रशासन ने महज दो वाहनों को जाने की अनुमति प्रदान की। मटेरा चौराहे के निकट ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं के वाहनों को पुलिस द्वारा बैरियर लगाकर रोक दिया गया। यहां भी काफी गहमागहमी की स्थिति रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed