{"_id":"615dd8e98ebc3e62967466a3","slug":"bahraich-bahraich-news-lko5989328200","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहुल-प्रियंका के सुरक्षाकर्मियों ने डाला डेरा, सुबह आने की संभावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहुल-प्रियंका के सुरक्षाकर्मियों ने डाला डेरा, सुबह आने की संभावना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। मृतक किसानों के परिवार से मिलने के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी और उनकी बहन प्रियंका गांधी बहराइच आने वाले हैं। राहुल-प्रियंका के सुरक्षाकर्मियों ने बुधवार देर शाम ही गांव पहुंचकर सुरक्षा-व्यवस्था का जायजा लिया। उनके साथ छत्तीसगढ़ और पंजाब के मुख्यमंत्री भी रहेंगे। दोनों ने 50-50 लाख रुपये का मुआवजा किसान परिवारों को देने की घोषणा भी की है।
लखीमपुर खीरी में किसान आंदोलन के दौरान हुई हिंसा में बहराइच के नानपारा और मटेरा के किसानों की मौत हुई है। जिसे देखते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी और उनकी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा भी गुरुवार की सुबह बहराइच आ सकते हैं। देर रात तक उनके बहराइच सीमा में आने की संभावना है। इसे देखते हुए प्रशासन ने सीमा से सटे हुए सभी गेस्ट हाउस की साफ-सफाई का काम शुरू करा दिया है। वहीं देर शाम राहुल व प्रियंका के सुरक्षा कर्मियों ने भी गांव में डेरा डाल दिया है।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष जयप्रकाश मिश्र ने बताया कि राहुल-प्रियंका सबसे पहले नानपारा के बंजारनटांड़ा गांव में आएंगे। वह यहां मृतक किसान दलजीत के परिवार से मुलाकात करेंगे। इसके बाद दोनों नेता मटेरा के मोहरनिया गांव में मृतक किसान गुरुविंदर सिंह के परिवार से भी मुलाकात करेंगे। दोनों नेताओं के साथ छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी भी आ रहे हैं। दोनों मुख्यमंत्रियों ने पंजाब और छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से मृतक किसानों को 50-50 लाख रुपये मुआवजा देने की भी घोषणा की है।