फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

बापू और शास्त्री के आदर्शों को किया याद

Sat, 02 Oct 2021 11:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Oct 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
bahraich
बहराइच। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर जिले में अलग-अलग स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित हुआ। शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों तक बापू व शास्त्री के वचनों को लोगों ने याद किया और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। विद्यालयों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। नाटक के माध्यम से महात्मा गांधी के जीवन पर बच्चों ने प्रकाश डाला।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने कलेक्ट्रेट में ध्वजारोहण किया। अधिकारियों, कर्मचारियों व संभ्रांतजन के साथ गांधी व शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। ध्वजारोहण के अवसर पर राष्ट्रगान प्रस्तुत करने वाली मांटेसरी स्कूल की छात्राओं को डीएम द्वारा पुरस्कृत किया गया। ध्वजारोहण के बाद जिलाधिकारी ने अन्य अधिकारियों के साथ त्रिमूर्ति स्थल पर जाकर माल्यार्पण किया।
विज्ञापन

गांधी जयंती के अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने राष्ट्रपिता महात्मा गंांधी व पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री की जयंती की शुभकामनाएं एवं बधाई देते कहा कि भारत की आजादी की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर आजादी का अमृत महोत्सव पर दोनों महानुभावों को हृदय से नमन करता हूं। गांधी व शास्त्री के सत्य और अहिंसा पर आधारित विचार हमेशा प्रासंगिक रहेंगे। सादा जीवन उच्च विचार, मितव्ययिता, नैतिकता, भाई-चारा तथा सर्वधर्म समभाव जैसे आदर्श जीवन मूल्यों को अपनाने की प्रेरणा हमें महात्मा गांधी से मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने सभी से अपील किया कि किसी दूसरे की आलोचना किये बिना हम जहां पर भी हैं। अपने कर्तव्यों का निर्वहन भली प्रकार से करें। यही देश के शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। हमें गांधी व शास्त्री के आदर्शों का संकल्प लेकर पूरी जिम्मेदारी के साथ देश की उन्नति के लिए कार्य करना होगा। कार्यक्रम को अपर जिलाधिकारी मनोज व ईदगाह के इमाम मौलाना वलीउल्लाह ने भी संबोधित कर गांधी व शास्त्री के जीवन दर्शन पर प्रकाश डाला, जबकि केडीसी के पूर्व हिंदी के विभागाध्यक्ष डॉ. राधेश्याम पांडेय, लक्ष्मीकांत त्रिपाठी, मृदुल, अल्लन बहराइची, डॉ. मुबारक, नजर बहराईची व रईस सिद्दीकी समेत अन्य कवियों एवं शायरों द्वारा काव्यपाठ किया गया। डॉ. वेद मित्र शुक्ल ने गांधी के प्रिय भजन रघुपति राघव राजा राम, पतित पावन सीता राम को बांसुरी वादन को प्रस्तुत किया। जिलाधिकारी ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित सुंदरा देवी, कवियों, शायरों एवं मौलाना वलीउल्लाह को शाल भेंट कर सम्मानित किया।
कलेक्ट्रेट में आयोजित कार्यक्रम का संचालन कलेक्ट्रेट कर्मी गुलाम अली शाह ने किया। इस मौके पर नगर मजिस्ट्रेट अनिल कुमार सिंह, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट बाबू राम समेत अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। कस्तूरबा गांधी विद्यालय कैसरगजं में वार्डेन पूनम चौधरी की अध्यक्षता में गांधी जयंती मनाई गई। छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस मौके पर शिक्षिका माधवी श्रीवास्तव, अनीता चक्रवर्ती, रामकरन समेत अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। शहर के बड़ीहाट स्थित फ्यूचर किड्स एकेडमी में प्रबंधक विनय सिंह बिसेन ने महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण किया।
महिला पीजी कॉलेज में गांधी जयंती व शास्त्री जयंती पर कार्यवाहक प्राचार्या डॉ. अमृता मिश्रा ने ध्वजारोहण किया और प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके जीवन के बारें में छात्राओं को बताया। इस मौके पर डॉ. सीमा यादव, ज्योति त्रिपाठी, सायरा खातून, गरिमा राय, आकांक्षा पटेल, मधुबाला व डॉ. रीता शुक्ला समेत अन्य लोग मौजूद रहे। जिला कारागार में प्रभारी जेल निरीक्षक आनंद कुमार शुक्ला द्वारा ध्वजारोहण किया गया। जेल में निरुद्ध बंदियों ने देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इस मौके पर महिला हेड जेल वार्डर सरिता यादव, अंशु यादव, ज्योति वर्मा, रिया पटेल, बृजेश सिंह, ज्ञान प्रकाश, डिप्टी जेलर एसके त्रिपाठी, चिकित्सक अरविंद कुमार समेत अन्य लोग मौजूद रहे। सदर विधानसभा क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर साफ-सफाई किया गया। सदर विधायक अनुपमा जायसवाल व जमुनहा ब्लॉक प्रमुख शिवम जायसवाल ने गांधी व शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। शिव कृपा सेवा संस्थान के तत्वावधान में अध्यक्ष रेनू श्रीवास्तव की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस मौके पर शैलेश सिंह शैलू, सतेंद्र कौर, रेनू मित्तल, सत्यम पांडेय समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
युवा परिवर्तन फाउंडेशन के संस्थापक राकेश पटेल की अध्यक्षता में गांधी जयंती मनाई गई। इस मौके पर रामकुमार पटेल, ओम प्रकाश पटेल, शिवम पटेल, जिला पंचायत सदस्य प्रभात वर्मा समेत अन्य लोग मौजूद रहे। कांग्रेस भवन में गांधी व शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया गया। इस मौके पर शेख जकरिया शेखू, हाजी महफूज अहमद, कमला सोनी समेत अन्य लोग मौजूद रहे। समाजवादी पार्टी कार्यालय में सपा जिलाध्यक्ष रामहर्ष यादव की अगुवाई में जयंती मनाई गई। इस मौके पर पूर्व विधायक केके ओझा, शब्बीर बाल्मीकि, सपा नेता प्रमोद सिंह जादौन, लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष नंदेश्वरनंद यादव समेत अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजद रहे।

मटेरा में साफ-सफाई व पौधरोपण किया गया। मंडल प्रवासी अंकित जिंदल, मंडल अध्यक्ष विक्की यादव, मंडल मंत्री आयुष अग्रवाल, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला मंत्री लखबीर सिंह, अभिषेक गुप्ता समेत अन्य लोग मौजूद रहे। मटेरा विधानसभा के रामगांव मंडल में मंडल अध्यक्ष अखिलेश सिंह की अध्यक्षता में कई स्थानों पर स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर जिला संयोजक चिकित्सा प्रकोष्ठ डॉ. ललित तिवारी, सुरेंद्र प्रताप मिश्रा, मनीष सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे। बाबागंज में गांधी जयंती पर राम प्यारे इंटर कॉलेज, हाजी मोहम्मद यूसुफ इंटर कॉलेज, रमेश चंद्र इंटर कॉलेज, बाबू काशीराम इंटर कॉलेज समेत अन्य शिक्षण संस्थानों में ध्वजारोहण कर महापुरुषों के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed