{"_id":"6158a0678ebc3e0df63dab05","slug":"bahraich-bahraich-news-lko5983276194","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने भाजपा नेता को बेरहमी से पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने भाजपा नेता को बेरहमी से पीटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। कानुपर के मनीष गुप्ता की पुलिसकर्मियों ने जिस तरह बेरहमी से हत्या की उसके बाद जनता में पुलिस को लेकर जबरदस्त गुस्सा है। विडंबना है कि इसके बावजूद वर्दीधारी सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला मटेरा थाने से जुड़ा है। थाने की पुलिस ने एक मामले में सिफारिश करने पर भाजपा नेता को बुरी तरह पीटा। इससे उन्हें गंभीर चोटें आई हैं। भाजपा नेता के मुताबिक, पुलिसवाले उन्हें घर से घसीटते हुए पकड़कर ले गए। थाने में उन्हें पट्टों से बेरहमी से पीटा गया।
पुलिसवाले कह रहे थे कि बहुत नेता बनता है... ले अब झेल। भाजपा नेता के मुताबिक, वह लगातार चीखते-चिल्लाते रहे, लेकिन किसी ने रहम नहीं किया। इसी बीच यह जानकारी भाजपा के पदाधिकारियों तक पहुंची तो मामला तूल पकड़ने लगा। इसी के चलते उन्हें छोड़ दिया गया। वे हत्या करने पर उतारू थे। भाजपा नेता के मुताबिक, यदि मामला तूल न पकड़ता तो निश्चित रूप से पुलिस वाले उन्हें मार डालते। हालत नाजुक होने पर भाजपा नेता को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, मामला ठंडा करने के लिए एसपी ने मटेरा थानाध्यक्ष समेत पांच पुलिसकर्मियों को सिर्फ लाइन हाजिर किया है।
मटेरा थाना क्षेत्र के नीलपारा गांव निवासी कृष्णप्रताप सिंह भाजपा आईटी सेल के मंडल संयोजक हैं। उनका आरोप है कि गुरूवार की देर रात गांव में हुए मंदिर के रास्ते के विवाद के मामले में पुलिस कुछ युवकों को पकड़ ले गई। मामले से युवकों का कोई लेना-देना न होने की जानकारी मिलने पर मंडल संयोजक मटेरा पुलिस से फोन कर निर्दोष लोगों को छोड़ने की बात कही। इससे नाराज दरोगा व चार सिपाही उनके घर पहुंचे। आरोप है कि अभद्रता करते हुए उन्हें घर से घसीटकर थाने ले गए। रात के नौ बजे से लेकर साढ़े 12 बजे तक बिना किसी जुर्म के हिरासत में रखकर उनकी पट्टों से पिटाई कर दी। भाजपा पदाधिकारी के साथ हुई मारपीट की जानकारी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को हुई तो मामला तूल पकड़ा आनन फानन में भाजपा नेता को थाने से छोड़ दिया गया, लेकिन उनके साथ थाने में हुई बर्बरता शरीर पर बने निशान बयां कर रहे थे।
विज्ञापन
भाजपा नेता का कहना है कि पुलिस उनकी हत्या के इरादे से पिटाई कर रही थी। बात लीक न होती तो उनकी जान ले ली जाती। उन्होंने बताया कि वह अल्ट्रासाउंड कराने के बाद हत्या के प्रयास, बेरहमी से पिटाई आदि की धाराओं में तहरीर देंगे। उधर, भाजपा पदाधिकारी की पिटाई से नाराज भाजपा के पदाधिकारियों में आक्रोश फैलने लगा। मामले को तूल पकड़ता देख एसपी सुजाता सिंह ने तत्काल मटेरा थानाध्यक्ष आरपी यादव, एसआई संजय गौतम, सिपाही रिजवान अहमद व विपिन सिंह को लाइन हाजिर कर दिया। हालांकि, ऐसे गंभीर मामलों में लाइन हाजिर करना सिर्फ खानापूरी माना जा रहा है।
भाजपा आईटी सेल के मंडल संयोजक के पेट पर चोट के निशान बने हुए है। उनका आरोप है कि उनकी पट्टे से पिटाई की गई थी जिसके बाद वह चोट का निशान उनके शरीर पर बना हुआ है। हालांकि, उनको काफी दिक्कत है। वह अल्ट्रासाउंड कराएंगे ताकि अंदर की चोटों का पता चल सके। इसके बाद तहरीर देंगे।
भाजपा नेता के साथ हुई अभद्रता के मामले को ठंडा करने के लिए एसपी ने कार्रवाई करने के बाद नगर कोतवाली में तैनात रहे वरिष्ठ उपनिरीक्षक श्रीप्रकाश त्रिपाठी को मटेरा थाने की कमान सौंपी है। नवागंतुक थानाध्यक्ष के लिए मटेरा थाने की कमान संभालना किसी चुनौती से कम नहीं है।