फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास करने वाले युवक को पुलिस ने बचाया

Wed, 29 Sep 2021 10:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Sep 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
bahraich
विशेश्वरगंज (बहराइच)। थाना क्षेत्र के कुम्हारनपुरवा गांव में फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास करने वाले एक युवक को पुलिस ने बचा लिया। डायल 112 के माध्यम से मिली सूचना पर जब घटनास्थल पर पुलिस पहुंची तो युवक फांसी लगाने का प्रयास कर रहा था। हालांकि पुलिस युवक को नीचे उतारा और बेहोशी की हालत में अस्पताल में भर्ती कराया। हालांकि डाक्टरों द्वारा इलाज शुरू करते ही युवक को होश आ गया।
विज्ञापन

विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र के कुम्हारनपुरवा गांव के ग्राम प्रधान ने डायल 112 को सूचना की कि गांव में राजू नाम के युवक ने खुद को घर के एक कमरे के अंदर बंद कर लिया है और वह फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास कर रहा है। सूचना पीआरवी 1550 को मिली। पीआरवी पर तैनात कमांडर अफजल अली, सब कमांडर विश्व भारती गोस्वामी व चालक शत्रुघ्न यादव सूचना मिलते ही घटनास्थल पहुंचे और दरवाजा तोड़कर राजू को उतारा। उतारते समय वह बेहोशी की स्थिति में था। पुलिस ने बिना देर किए हुए युवक को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां पर युवक को होश आ गया। चिकित्सकों के मुताबिक युवक खतरे के बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed