{"_id":"6151fcd88ebc3e09f1374aeb","slug":"bahraich-bahraich-news-lko5975430196","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से रक्तदान शिविर एक अक्तूबर को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से रक्तदान शिविर एक अक्तूबर को
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से एक अक्तूबर को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। इसमें वन विभाग, सामाजिक संस्था के सदस्य व युवा रक्तदान करेंगे। शिविर महर्षि बालार्क जिला चिकित्सालय के ब्लड बैंक में लगेगा।
अमर उजाला प्रतिवर्ष स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन करता है। इसमें काफी संख्या में लोग पहुंचकर रक्तदान करते हैं। हर साल की भांति इस वर्ष भी एक अक्तूबर को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित किया जाएगा जिसमें अधिक से अधिक लोग पहुंचकर रक्तदान करेंगे। स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में बहराइच वन प्रभाग व कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के साथ सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारी व युवा प्रतिभाग करेंगे।
स्वैच्छिक रक्तदान शिविर महर्षि बालार्क जिला चिकित्सालय के ब्लड बैंक में पूर्वाह्न 11 बजे से शुरू होगा। जिन लोगों को रक्तदान करना है वे मोबाइल नंबर 9839825946, 9839908446, 7905537119 व 6394205076 पर कॉल कर पंजीकरण करा सकते हैं। पंजीकरण की सुविधा शिविर के दौरान भी रहेगी। शिविर का उद्देश्य है कि किसी को इलाज में खून की कमी के चलते परेशान न होना पड़े। रक्तदान करने वाले महादानी को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।