फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से रक्तदान शिविर एक अक्तूबर को

Mon, 27 Sep 2021 10:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Sep 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
bahraich
बहराइच। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से एक अक्तूबर को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। इसमें वन विभाग, सामाजिक संस्था के सदस्य व युवा रक्तदान करेंगे। शिविर महर्षि बालार्क जिला चिकित्सालय के ब्लड बैंक में लगेगा।
विज्ञापन

अमर उजाला प्रतिवर्ष स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन करता है। इसमें काफी संख्या में लोग पहुंचकर रक्तदान करते हैं। हर साल की भांति इस वर्ष भी एक अक्तूबर को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित किया जाएगा जिसमें अधिक से अधिक लोग पहुंचकर रक्तदान करेंगे। स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में बहराइच वन प्रभाग व कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के साथ सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारी व युवा प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन

स्वैच्छिक रक्तदान शिविर महर्षि बालार्क जिला चिकित्सालय के ब्लड बैंक में पूर्वाह्न 11 बजे से शुरू होगा। जिन लोगों को रक्तदान करना है वे मोबाइल नंबर 9839825946, 9839908446, 7905537119 व 6394205076 पर कॉल कर पंजीकरण करा सकते हैं। पंजीकरण की सुविधा शिविर के दौरान भी रहेगी। शिविर का उद्देश्य है कि किसी को इलाज में खून की कमी के चलते परेशान न होना पड़े। रक्तदान करने वाले महादानी को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed