फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

मेगा शिविर में वैक्सीन लगवाने के लिए कतार में पहुंचे लोग

Mon, 27 Sep 2021 10:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Sep 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
bahraich
बहराइच। स्वास्थ्य विभाग की ओर से सोमवार को जिले में मेगा वैक्सीनेशन शिविर का संचालन किया गया। शिविर में 96 हजार लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य दिया गया था, लेकिन कई स्थानों पर सुबह से सत्र का संचालन ही शुरू नहीं हो सका जिससे लोगों को घंटो इंतजार करना पड़ा। देर शाम तक मेगा शिविर का लक्ष्य हासिल नहीं किया जा सका।
विज्ञापन

जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र के निर्देश पर सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से मेगा शिविर का संचालन किया गया। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सतीश कुमार सिंह ने बताया कि मेगा शिविर में पूरे जिले में 96 हजार लोगों को कोरोना से बचाव का टीका लगाने का लक्ष्य दिया गया था। इसके लिए देर रात तक केंद्रों पर वैक्सीन की खेप भेजवाई गई। सीएमओ ने बताया कि 500 सत्रों में सोमवार को वैक्सीनेशन शुरू हुआ। उन्होंने बताया कि लक्ष्य की प्राप्ति के लिए प्रत्येक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक को सात-सात हजार लोगों को वैक्सीन लगाने का निर्देश दिया गया है। लेकिन सुबह 10 बजे तक भी कई केंद्रों पर टीकाकरण शुरू नहीं हो सका। कुछ यही हाल चित्तौरा सीएचसी का था। लोग वैक्सीनेशन के लिए केंद्र पहुंच गए, लेकिन सुबह 10.30 बजे तक रजिस्ट्रेशन ही शुरू नहीं हो सका जिस पर सभी ने सीएमओ से शिकायत की। शिकायत के बाद 11 बजे से रजिस्ट्रेशन शुरू हो सका। समय से रजिस्ट्रेशन और टीकाकरण शुरू न होने से देर शाम तक लक्ष्य की प्राप्ति नहीं की जा सकी।
विज्ञापन

मेगा शिविर में लक्ष्य प्राप्ति के लिए 500 सत्र संचालित होना था। इसके लिए संबंधित अधीक्षक को निर्देशित किया था। सोमवार सुबह 10.30 बजे तक 268 केंद्र संचालित हुए थे। जहां सत्र संचालित होने में देरी लगी। वहां के अधीक्षक से रिपोर्ट तलब की गई है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed