फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

मरीज को ले जा रही एंबुलेंस जलभराव में हुई खराब

Mon, 27 Sep 2021 10:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Sep 2021 10:30 PM IST
विज्ञापन
bahraich
बहराइच। आगापुर गांव निवासी एक किशोरी की तबीयत सोमवार को खराब हो गई। इस पर परिवार के लोग उसे 108 एंबुलेंस से सीएचसी कैसरगंज ले जा रहे थे लेकिन बीबीपुर मार्ग पर जलभराव में एंबुलेंस खराब हो गई। मशक्कत के बाद भी एंबुलेंस सही नहीं हुई। इस पर दूसरी एंबुलेंस से किशोरी को सीएचसी कैसरगंज के बजाए जरवल पहुंचाकर भर्ती कराया गया। खराब एंबुलेंस को ट्रैक्टर से खींचकर सीएचसी कैसरगंज भिजवाया गया।
विज्ञापन

कैसरगंज तहसील अंतर्गत आगापुर गांव निवासी लक्ष्मी देवी (15) पुत्री राममिलन कुछ वर्षों से सांस की बीमारी से परेशान थी। सोमवार को मौसम में नमी के चलते लक्ष्मी की हालत बिगड़ गई। इस पर परिवार के लोगों ने 108 एंबुलेंस को फोन किया। सूचना के 20 मिनट बाद एंबुलेंस पहुंची। चालक और ईएमटी की ओर से किशोरी को एंबुलेंस में लेटाकर सीएचसी कैसरगंज ले जाया जा रहा था। लेकिन रास्ते में बीबीपुर मार्ग पर काफी जलभराव था। जलभराव में ही एंबुलेंस फंस गई।
विज्ञापन

तकनीकी खामी के चलते दोबारा एंबुलेंस स्टार्ट नहीं हुआ। इस दौरान एंबुलेंस में ही किशोरी की तबीयत बिगड़ने लगी। परिवार के लोग बेटी की हालत देखकर विचलित होने लगे। लोगों की भीड़ जमा हो गई। एंबुलेंस कर्मियों ने दूसरे एंबुलेंस को बुलाया। जरवल के एंबुलेंस कर्मी ने मुस्तफाबाद सीएचसी पहुंचाकर भर्ती कराया। इलाज के दौरान किशोरी की हालत में सुधार है। वहीं जलभराव की समस्या को लेकर क्षेत्र के लोग जिला प्रशासन को कोसते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed