फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

अस्पतालों में नहीं रुकने वाले चिकित्सक व पैरा मेडिकल स्टाफ के विरुद्ध होगी कार्रवाई

Fri, 24 Sep 2021 10:47 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Sep 2021 10:47 PM IST
विज्ञापन
bahraich
बहराइच। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देश देते हुए डीएम ने कहा कि बुखार व अन्य रोगों पर अंकुश लगाने के लिए प्रभावी कार्रवाई करें। सीएचसी और पीएचसी पर ही चिकित्सक व पैरा मेडिकल कर्मी रुकें। स्वास्थ्य केंद्रों पर न रुकने वाले कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही डीएम ने मेगा शिविर में 75 लोगों को वैक्सीन लगाने का निर्देश दिया। इसके अलावा प्रधानमंत्री आयुष्मान कार्ड में बेहतर कार्य करने वाले अधीक्षक व स्वास्थ्य सूचना शिक्षा अधिकारी को सम्मानित किया।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने की। जिलाधिकारी ने महर्षि बालार्क जिला चिकित्सालय और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में दवा उपलब्धता कम होने पर नाराजगी जतायी। डीएम ने कहा कि संक्रामक रोगों पर रोकथाम के लिए स्वास्थ्य केंद्रों में दवाओं की कमी नहीं होनी चाहिए। जहां दवाएं कम होने को हैं, वहां के अधीक्षक समय से पत्राचार कर दवाएं मंगाएं। जिलाधिकारी ने कहा कि कई स्वास्थ्य केंद्रों पर चिकित्सक और पैरा मेडिकल स्टाप नहीं रुक रहे हैं। इससे स्वास्थ्य सेवाएं सुचारू नहीं हो सकती है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि चिकित्सक और पैरा मेडिकल स्टाफ अपने तैनाती स्थल पर ही रुकें। जिनकी शिकायत मिले, उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाए। जिलाधिकारी ने वैक्सीनेशन की समीक्षा करते हुए कहा कि क्लस्टर बनाकर गति को बढ़ाया जाए। उन्होंने कहा कि वैक्सीनेशन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले चिकित्सकों व स्टाफ को शनिवार को आयोजित होने वाले गरीब कल्याण मेले में सम्मानित कराया जाए। जिलाधिकारी ने प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत कार्ड बनवाने में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कैसरगंज अधीक्षक डॉ. एनके सिंह, चित्तौरा के डॉ. कुंवर रितेश, तजवापुर के डॉ. अभिषेक अग्निहोत्री, विशेश्वरगंज के डॉ. उत्कर्ष मिश्रा और डीडीएचईआईओ बृजेश सिंह को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

समीक्षा बैठक में सीएमओ एसके सिंह, डीडीओ राजेश कुमार मिश्रा, पीडी अनिल कुमार सिंह, सीवीओ डॉ. बलवंत सिंह, डीपीओ जीडी यादव, डीसी मनरेगा केडी गोस्वामी, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी डॉ. अर्चना सिंह, बीएसए अजय कुमार, प्रभारी चिकित्साधिकारी व बाल विकास विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने यह भी बताया कि 27 सितंबर को मेगा कोविड टीकाकरण अभियान चलेगा। मेगा शिविर में 75 हजार से अधिक लोगों को टीका लगाया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी सीएचसी अधीक्षक संभालेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed