{"_id":"614b60328ebc3e05894c1e52","slug":"bahraich-bahraich-news-lko5967667175","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार की टक्कर से अधेड़ की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक सवार की टक्कर से अधेड़ की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बौंडी (बहराइच)। आधार कार्ड संशोधन कराकर लौट रहे साइकिल सवार अधेड़ को तेज रफ्तार बाइक सवारों ने टक्कर मार दी। साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली देहात क्षेत्र के जालिमपुरवा गांव निवासी 55 वर्षीय गुलाम रसूल पुत्र अहमद अली आधार कार्ड संशोधन कराने के लिए हरदी थाना क्षेत्र के खर्चहा चौराहे गए थे। काम निपटाने के बाद वह वापस साइकिल से घर आ रहे थे।
लौटते समय रास्ते में बाइक सवार लोगों ने अधेड़ को टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल अधेड़ को सीएचसी रमपुरवा में भर्ती कराया गया। हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सकों ने इलाज के लिए बहराइच मुख्यालय रेफर कर दिया जहां उसकी मौत हो गई। हरदी थानाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।