{"_id":"614b5f748ebc3e0386087fd1","slug":"bahraich-bahraich-news-lko5967661171","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम की दरियादिली : दिव्यांग फरियादी की समस्या सुनने के लिए चौखट पर पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम की दरियादिली : दिव्यांग फरियादी की समस्या सुनने के लिए चौखट पर पहुंचे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। डीएम की चौखट पर बनी सीढ़ी चढने के लिए जद्दोजहद करते दिव्यांग फरियादी पर डीएम की नजर पड़ी तो वह भावुक हो उठे। बिना एक पल गंवाए तत्काल कुर्सी छोड़कर चौखट पर पहुंचे और दिव्यांग फरियादी की समस्या सुनने के लिए सीढ़ी की चौखट पर बैठ गए। उन्होंने फरियादी की समस्या सुनी और तत्काल एसडीएम व पुलिस की संयुक्त टीम भेजकर मामले का निस्तारण कराने के निर्देश दिए। डीएम का यह दरियादिली देख फरियादी की आंखें झलक आईं। फरियादी बोला कि अपने जीवन में ऐसे अधिकारियों की कहानी सिर्फ किताबों में पढ़ी है। आज यकीन नहीं हो रहा कि हमारी समस्या सुनने के लिए खुद डीएम बाहर चले आए। डीएम ने आश्वासन दिया कि न्याय दिलाया जाएगा।
हुजूरपुर थाना क्षेत्र के तमोलीपुरवा गांव निवासी दिव्यांग तुलसीराम पुत्र सुंदर लाल अपनी समस्या लेकर डीएम के जनता दर्शन में पहुंचे। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र अपने कक्ष में फरियादियों की समस्याएं सुन रहे थे। इसी दौरान खिड़की से उनकी नजर बाहर सीढ़ी पर पड़ी तो देखा कि दिव्यांग फरियादी सीढ़ी पर चढ़ने के लिए परेशान था। डीएम मिसाल पेश करते हुए दूसरे कर्मचारी को निर्देश न देते हुए खुद फरियादी के पास पहुंच गए। अपने सामने डीएम को देखकर फरियादी अचंभित रह गया और उसकी आंखों में आंसू आ गए। डीएम ने पूछा कि आप की क्या समस्या है?
डीएम पीड़ित के सामने ही उसके साथ बैठ गए और फरियादी ने कहा कि साहब गांव के कुछ लोग खेत में जबरन रास्ता कायम करते हुए पक्का निर्माण कर रहे हैं। मना करने पर मारने-पीटने पर अमादा हो रहे हैं। डीएम ने तत्काल एसडीएम सदर को निर्देश दिया कि मौके पर जाकर पूरे प्रकरण की गंभीरता से जांच कराई जाए और पीड़ित को न्याय दिलाया जाए। डीएम के आश्वासन से फरियादी काफी खुश नजर आया। डीएम के इस कार्य की सराहना हो रही है।