{"_id":"614b5ec68ebc3efb4e59a78d","slug":"bahraich-bahraich-news-lko596764715","type":"story","status":"publish","title_hn":"पयागपुर सीएचसी में स्थापित होगा ऑक्सीजन प्लांट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पयागपुर सीएचसी में स्थापित होगा ऑक्सीजन प्लांट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पयागपुर में जल्द ही ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना की जाएगी। इसको लेकर विधायक ने 63 लाख रुपये का प्रस्ताव अपनी निधि से दिया है। तीसरी लहर को देखते हुए इसे अहम माना जा रहा है। पयागपुर विधायक ने क्षेत्र में किए गए विकास कार्यों को भी गिनाया है।
पयागपुर विधायक सुभाष त्रिपाठी ने पीडब्लूडी डाक बंगले में पत्रकारों से बातचीत के दौरान बताया कि कोरोना की महामारी ने देश को हिला कर रख दिया। स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत करने की जरुरत महसूस हुई। जिस पर सरकार ने अपना खजाना खोल दिया। इसी के तहत विधायक निधि से पयागपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तीसरी लहर के मद्देनजर एक ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना का प्रस्ताव तैयार किया गया है। जिसकी कुल लागत लगभग 63 लाख रुपये होगी। इस प्रस्ताव को अमलीजामा पहनाने का काम स्वास्थ्य महकमे की ओर से शुरु कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि इसका निर्माण होने से पयागपुर के साथ विशेश्वरगंज, हुजूरपुर और इकौना क्षेत्र के लोगों को काफी लाभ मिलेगा।
विधायक त्रिपाठी ने बताया कि करीब 90 किलोमीटर सड़कों के निर्माण पर चार साल में 195 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। जबकि क्षेत्र के ज्ञानापुर, सिरौलाघाट, वैैनीगांव समेत सात स्थानों पर 14 करोड़ की लागत से सात बड़े पुलों का निर्माण कराया गया है। जिससे एक बड़ी आबादी को राहत महसूस हुई है। क्षेत्र में किसान कल्याण केंद्र का 80 लाख की लागत से निर्माण कराया गया है जबकि डायट में डीएलएड करने वाले अभ्यर्थियों के लिए पौने पांच करोड़ की लागत से 100 बेड के छात्रावास का निर्माण हुआ है।