फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

नदी में डूबा बालक, ढूंढने के लिए लगाई गई एनडीआरएफ की टीम

Tue, 21 Sep 2021 10:26 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Sep 2021 10:26 PM IST
विज्ञापन
bahraich
उर्रा(बहराइच)। दोबापुरवा गांव में मां के साथ चारा काटने गया बालक सरयू नदी में तेज बहाव के कारण डूब गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों को बुलाकर तलाश कराई, लेकिन 24 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बाद भी उसका कोई पता नहीं चल सका जिस पर एनडीआरएफ की टीम को लगाया गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

मुर्तिहा कोतवाली क्षेत्र के दोबापुरवा गांव निवासी 10 वर्षीय संतोष पुत्र छंगा अपनी मां रेशमी देवी के साथ खेत में सोमवार को चारा काटने गया था। सरयू नदी से सटा हुआ खेत था। बालक पास में खेल रहा था। तेज बहाव के कारण वह नदी में बह गया। बालक के नदी में बहते ही मां चीखने चिल्लाने लगी। आसपास के ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर एसडीएम, तहसीलदार, कानूनगो व हल्का लेखपाल भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

उच्चाधिकारियों के आदेश पर मौके पर एनडीआरएफ की टीम अपने दो स्टीमर के साथ पहुंची। एनडीआरएफ की टीम द्वारा दोबा गांव में घटना स्थल के आसपास अपने स्टीमर से पानी में घुस कर तलाश करते रहे, लेकिन कोई कामयाबी नहीं मिली। मुर्तिहा कोतवाल कंहई प्रसाद ने बताया कि तलाश जारी है। अभी तक कोई पता नहीं चल सका है। बालक के मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed