फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

केवाईसी अपडेट कराने का झांसा देकर ठगी करने वाले गैंग का भंडाफोड़

Mon, 20 Sep 2021 10:29 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Sep 2021 10:29 PM IST
विज्ञापन
bahraich
बहराइच। केवाईसी अपडेट कराने का झांसा देकर लिंक भेज ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गैंग का साइबर पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। एक अंतरराज्यीय अपराधी समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से कई कूटरचित दस्तावेज भी बरामद हुए हैं। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र के निवासी विनय जायसवाल के खाते से बीते दो महीने पहले साइबर अपराधियों ने पांच हजार रुपये निकाल लिए थे। पीड़ित की तहरीर पर धोखाधड़ी समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। एएसपी नगर के निर्देश पर थानाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ने घटना का खुलासा करने के लिए साइबर सेल से संपर्क किया। साइबर सेल प्रभारी निखिल श्रीवास्तव ने मामले की जांच शुरू की तो पता चला कि बिहार व देवरिया में बैठे अपराधियों ने खाते से पैसे उड़ाए हैं। पुलिस टीम ने मामले में बिहार के पूर्णिया जिले के थाना मुफलिस रानी पतरा के मटियानी रजवाड़ा निवासी जय कुमार साहू व देवरिया जिले के कोतवाली नगर निवासी बांसपार बेंदा निवासी देवद्रत यादव को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

इनके पास से तीन मोबाइल, एक पेन ड्राइव, फर्जी आधार कार्ड व अन्य सामान बरामद हुआ। साइबर सेल प्रभारी ने बताया कि देवव्रत यादव व जय कुमार साह द्वारा मिलकर सीएसपी केंद्रों के नंबरों को गूगल पर सर्च कर उन पर मैसेज द्वारा लिंक भेज कर केवाईसी अपडेट कराने व एक्टिवेशन के नाम पर खाता एवं आधार कार्ड का विवरण अंगूठे के निशान सहित फॉर्म भराकर लिंक पर अपलोड कराते थे जिससे उनका बैंक डीटेल व अंगूठा निशानी आदि विवरण आसानी से उपलब्ध हो जाता था। उसके बाद ये लोग साजिश कर फर्जी दस्तावेज, नकली अंगूठे के निशान छाप व आधार कार्ड का क्लोन तैयार कर लोगों के बैंक खाते से रुपये निकाल लेते थे। दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed