फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

मोतीपुर सीएचसी में ऑक्सीजन प्लांट बनकर तैयार, ट्रायल पूरा

Mon, 20 Sep 2021 10:20 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Sep 2021 10:20 PM IST
विज्ञापन
bahraich
बहराइच। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोतीपुर में डीआरडीओ की ओर से ऑक्सीजन प्लांट का निर्माण कराया गया है। प्लांट बनकर तैयार हो गया है। सोमवार शाम को इंजीनियरों की टीम ने ट्रायल भी कर दिया। प्लांट से प्रति मिनट 250 लीटर ऑक्सीजन उत्पन्न होगी। जिससे प्रदेश की सबसे बड़ी सीएचसी में ही ऑक्सीजन के द्वारा गंभीर बीमारियों के मरीजों का बेहतर इलाज हो जाएगा।
विज्ञापन

कोरोना की दूसरी लहर में ऑक्सीजन के अभाव में लोगों की मौत हो रही थी। इसको देखते हुए सरकार ने सीएचसी में ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना को हरी झंडी दी थी। आबादी की दृष्टि से प्रदेश की सबसे बड़ी सीएचसी मोतीपुर में प्रधानमंत्री केयर फंड से ऑक्सीजन प्लांट को हरी झंडी मिली थी। डीआरडीओ द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्लांट की स्थापना शुरू की गई। सीएचसी अधीक्षक डॉ. अनुराग वर्मा ने बताया कि ऑक्सीजन प्लांट का निर्माण डीआरडीओ की ओर से पूरा कर दिया गया है। प्लांट का फाउंडेशन निर्माण एनएचएआई की ओर से किया गया है।
विज्ञापन

अधीक्षक ने बताया कि सभी निर्माण कार्य पूरा हो गया है। प्लांट निर्माण पर 50 लाख रुपये का खर्च आया है। इंजीनियर की टीम ने सोमवार को प्लांट का ट्रायल कर दिया है। अब किसी जनप्रतिनिधि द्वारा प्लांट का उद्घाटन किया जाएगा। सीएचसी में प्लांट स्थापित होने से मिहींपुरवा और बलहा विकास खंड की आबादी को ऑक्सीजन के अभाव में जिला मुख्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। सभी का सीएचसी में ही बेहतर इलाज हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोतीपुर सीएचसी में ऑक्सीजन प्लांट का निर्माण डीआरडीओ की ओर से पूरा कर दिया गया है। प्लांट का ट्रायल भी इंजीनियरों की ओर से किया गया है। प्लांट से प्रति मिनट 250 लीटर प्रति मिनट ऑक्सीजन का उत्सर्जन होगा। जिससे क्षेत्र के लोगों को सीएचसी में ही बेहतर इलाज मिल सकेगा।
-डॉ. एसके सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed