{"_id":"61461dc98ebc3e7444392649","slug":"bahraich-bahraich-news-lko59616227","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम साहब! चक्कर काटने पर भी नहीं हो रही जमीन की पैमाइश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम साहब! चक्कर काटने पर भी नहीं हो रही जमीन की पैमाइश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। आमजन की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायतों का अंबार लगा रहा। न्याय की आस में पीड़ित सुबह से तहसील पहुंचकर अधिकारियों का इंतजार करते रहे। साहब बैठे तो फरियादियों का दर्द झलक उठा। कई फरियादियों की यही समस्या रही कि तहसील में चक्कर काटने के बाद भी पैमाइश नहीं हो रही है। जमीन के विवाद के अधिकतर मामले को देखते हुए डीएम ने लेखपालों को त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया। जिले में आयोजित समाधान दिवस में कुल 311 प्रार्थना पत्र आए जिसमें मात्र 28 का निस्तारण हो सका। बचे प्रार्थना पत्रों के निस्तारण के लिए टीमें गठित की गई है।
समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम डॉ. दिनेश चंद्र, एसपी सुजाता सिंह व सीडीओ कविता मीना ने सदर तहसील में फरियादियों की समस्या सुनी। देहात कोतवाली क्षेत्र के ननकू, रमेश व नगर कोतवाली क्षेत्र के दीपक ने डीएम को प्रार्थना पत्र सौंपा और कहा कि साहब! जमीन की पैमाइश करावे के लिए चक्कर काटित है, लेकिन कोई सुनत नाई है। डीएम ने तत्काल सभी फरियादियों की समस्या का समाधान कराने का निर्देश दिया।
संपूर्ण समाधान दिवस के बाद बाल विकास विभाग के स्टाल के निरीक्षण के दौरान पांच गर्भवती महिलाओं मोनिका गुप्ता, सना खान, रिंकी पत्नी बृजेश, रिंकी पत्नी महेश व रूबैदा की गोद भराई और दो बच्चों रजिया व यशी को अन्नप्रासन कराया। इस मौके पर सीएमओ डॉ. एसके सिंह, सीवीओ डॉ. बलवंत सिंह, जिला विकास अधिकारी राजेश कुमार मिश्र, परियोजना निदेशक डीआरडीए अनिल कुमार सिंह समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। संपूर्ण समाधान दिवस के अंत में बाल विकास परियोजना अधिकारी ऐश्वर्या मिश्रा के आकस्मिक निधन पर दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। इस मौके पर सीएमओ डॉ. एसके सिंह, सीवीओ डॉ. बलवंत सिंह, जिला विकास अधिकारी राजेश कुमार मिश्र, परियोजना निदेशक डीआरडीए अनिल कुमार सिंह समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
संपूर्ण समाधान दिवस के बाद डीएम डॉ. दिनेश चंद्र ने प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी की लाभार्थी गीता, माया, जानकी, प्रमोद कुमार व मंजू और प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत ग्राम पंचायत भलुवा भकुरहा रशीद पुत्र झब्बर, मुश्ताक पुत्र जुनाब अली, मुशीर पुत्र कल्लू, गुड़िया पत्नी इरफान, ग्राम पंचायत रामपुर बरई के लीले उर्फ लिलऊ पुत्र ननकऊ को आवास की चाभी सौंपी गई।