फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

डीएनए रिपोर्ट से अनसुलझे हत्याकांड की खुलेगी गुत्थी

Tue, 14 Sep 2021 10:47 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Sep 2021 10:47 PM IST
विज्ञापन
bahraich
बहराइच। फखरपुर थाना क्षेत्र में हत्या के बाद फेंके गए चार शवों की अनसुलझी कहानी सुलझाने के लिए पुलिस अब डीएनए टेस्ट कराने की तैयारी में है। रिपोर्ट आने के बाद दो अलग-अलग जगहों पर मिले शवों के आपसी रिश्तों का पता चल सकेगा। उसके बाद पुलिस नई दिशा में काम करेगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला रेतकर हत्या करने की पुष्टि हो गई है। निर्मम हत्याकांड की जांच में जुटी पुलिस के हाथ तीन दिन बीत जाने के बाद भी खाली हैं। पुलिस जांच करने का रटारटाया बयान देकर जिम्मेदारी को पूरा कर रही है। 36 घंटे के अंदर हुई चार हत्याओं ने पुलिस के माथे पर चिंता की लकीरें खींच दी हैं। पुलिस के लिए घटना का खुलासा चुनौती बनी हुई है।
विज्ञापन

फखरपुर थाना क्षेत्र के गजाधरपुर गांव में दो मासूमों की गला रेतकर हत्या की गई। उसके बाद माधवपुर गांव में महिला व बच्ची की गला रेतकर हत्या करने के बाद शव को फेंक दिया गया। पुलिस ने शवों की शिनाख्त के लिए तीन दिन इंतजार किया और काफी प्रयास भी। पुलिस का प्रयास अभी तक विफल है। एक ही थाना क्षेत्र में हुई हत्याओं की उलझी गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस ने डीएनए टेस्ट कराने का निर्णय लिया है। दो जगहों से मिले चार शवों के सैंपल लेकर डीएनए टेस्ट के लिए गोरखपुर भेजे जा रहे हैं। डीएनए टेस्ट से इस चर्चा पर विराम लग जाएगा कि चारों शवों एक ही परिवार के हैं या अलग-अलग। पुलिस अभी दोनों बिंदुओं पर काम कर रही है, लेकिन नतीजा न के बराबर है। बेखौफ हत्यारों ने घटना को अंजाम देकर पुलिस को बड़ी चुनौती दे दी है।
विज्ञापन

पुलिस इस चुनौती से निपटने के लिए सारे हथकंडे अपना रही है, लेकिन नतीजे पर पहुंचने में अभी तक असफल है। दोनों मासूमों के शवों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला रेतकर हत्या की पुष्टि हुई है। अब पुलिस डीएनए रिपोर्ट से शवों के आपसी रिश्ते को खंगालने की कोशिश में लग गई है। हालांकि, देखने वाली बात होगी कि पुलिस को इसमें कुछ सफलता हाथ लगती या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएनए टेस्ट कराने के लिए दोनों जगहों से बरामद अज्ञात शवों के सैंपल लेकर डीएनए टेस्ट के लिए भेजे गए हैं। सैंपल गोरखपुर भेजे गए हैं। पुलिस की ओर से यह भी प्रयास किया जा रहा है कि सैंपल की रिपोर्ट जल्द से जल्द मिल जाए जिससे जांच को मजबूती से आगे बढ़ाया जा सके।

शवों की शिनाख्त अभी तक नहीं हो सकी है। शवों के सैंपल लेकर डीएनए टेस्ट के लिए गोरखपुर भेजे गए हैं। इससे यह बात साफ हो जाएगी कि चारों शव एक ही परिवार के हैं या अलग-अलग। हालांकि जांच हर बिंदु पर चल रही है। जल्द ही खुलासा किया जाएगा।
- कमलेश सिंह, सीओ, कैसरगंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed