फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

नवाबगंज से गायब महिला व तीन बच्चों पर टिकी पुलिस की जांच

Mon, 13 Sep 2021 10:38 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Sep 2021 10:38 PM IST
विज्ञापन
bahraich
बहराइच। निर्मम हत्या कर फखरपुर में महिला और तीन बच्चों के शव फेंके जाने के मामले में पुलिस तह तक पहुंचने की जद्दोजहद में जुटी है। नवाबगंज थाना क्षेत्र के एक गांव से एक महिला अपने तीन बच्चों के साथ करीब एक सप्ताह से लापता है। आयु वर्ग की समानता भी फखरपुर के हत्याकांड की ओर इशारा कर रही है। ऐसे में पुलिस का शक बढ़ गया है। पुलिस अब नवाबगंज से लापता महिला व बच्चों के बारे में जानकारी एकत्र करने में जुट गई है।
विज्ञापन

फखरपुर थाना क्षेत्र के गजाधरपुर में शनिवार को एक बालक व बालिका के शव बरामद हुए थे। वहीं रविवार को थाना क्षेत्र के ही माधवपुर गांव में भी खेत से एक महिला और एक बालिका का शव बरामद हुआ है। इसके बाद से पुलिस सभी थाना क्षेत्रों में गुमशुदगी के मामलों की छानबीन में जुट गई थी। पुलिस को जानकारी मिली है कि नवाबगंज थाना क्षेत्र के एक गांव से सात सितंबर को एक 35 वर्षीय महिला अपनी 13 व 10 साल की दो बेटियों और छह साल के एक बेटे के साथ घर से निकली थी। इसके बाद से वह लापता चल रही है। नवाबगंज थाने में सात सितंबर को ही उसकी गुमशुदगी भी महिला के पति द्वारा दर्ज कराई गई है। यह जानकारी सामने आने के बाद पुलिस मामले की गहनता से छानबीन में जुट गई है। हालांकि, अभी तक शवों की पहचान नहीं कराई जा सकी है। एसपी सुजाता सिंह के साथ ही अपर पुलिस अधीक्षक नगर कुंवर ज्ञानंजय सिंह और पुलिस के अन्य अधिकारी इस दिशा में चल रही जांच पर नजर बनाए हुए हैं।
विज्ञापन

नवाबगंज थाना क्षेत्र से गायब महिला और तीन बच्चों की आयु फखरपुर थाना क्षेत्र में मिले शवों से काफी मिलतीञजुलती है। ऐसे में पुलिस इसमें कोई भी कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती है। एसओ नवाबगंज प्रमोद त्रिपाठी का कहना है कि थाने में दर्ज गुमशुदगी के बारे में आला अधिकारियों को सूचना दे दी गई है। अग्रिम आदेश मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक सुजाता सिंह से महिला व बच्चों की गुमशुदगी के बारे में बात की गई तो उन्होंने बताया कि कुछ इनपुट हाथ लगे हैं। फिलहाल जांच कराई जा रही है। तत्काल कुछ बोलना संभव नहीं होगा। घटना का खुलासा जल्द ही किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed