{"_id":"613b8e3b8ebc3eb3a71bf318","slug":"bahraich-bahraich-news-lko5949580162","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में पधारो गजानन जी, मेरे घर में पधारो...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में पधारो गजानन जी, मेरे घर में पधारो...
विज्ञापन
10 बीएचआर 02 - बहराइच में शुक्रवार को बाजार में भगवान गणेश की प्रतिमा की खरीददारी करते श्रद्धालु।
- फोटो : BAHRAICH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। गणेश चतुर्थी पर श्रद्धालुओं ने धूमधाम से गणपति बप्पा मोरया व घर में पधारो गजानन जी, मेरे घर में पधारो... जैसे गीतों पर प्रभु श्रीगणेश जी को घर में विराजमान किया। घरों में गजानन को विराजमान करने के बाद फल-फूल व मोदक अर्पित किया गया। भक्तों ने गजानन से कोरोना को खत्म करने की प्रार्थना की। सुबह से देर रात तक घरों में गणपति विराजते रहे।
कोरोना काल में भी गणेश चतुर्थी को लेकर लोगों में खासा उत्साह है। कोरोना संक्रमण बढ़ने की आशंका को देखते हुए इस बार भी जिला प्रशासन ने पंडाल लगाने व सार्वजनिक स्थानों पर गणेश प्रतिमा को विराजमान करने की अनुमति नहीं दी है। इसके चलते लोगों ने शुक्रवार सुबह से ही घरों में तैयारियां शुरू कर दीं। विधिविधान से पूजा-अर्चना कर गणेशजी को विराजमान किया गया। शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों तक देर रात तक पूजा-अर्चना का दौर चलता रहा। श्रद्धालुओं ने गजानन को मनपसंद मिठाई मोदक अर्पित किया। भक्तगणों ने कोरोना के खत्म होने की प्रार्थना की।
गणेश चतुर्थी को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा गया। बीते सालों में जहां पंडाल लगते थे वहां परंपरा जारी रखने के लिए छोटी सी प्रतिमा रखकर पूजा-पाठ किया जा रहा है। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस फोर्स गश्त करती रही। शहर के ब्राह्मणीपुरा में लगातार दूसरे साल भी पूूजा-अर्चना व महोत्सव का कार्यक्रम नहीं हुआ है। यहां प्रतिवर्ष काफी बड़ी प्रतिमा के रूप में गणेश जी विराजते हैं फिर 11 दिन आराधना की जाती है, लेकिन इस बार भी ऐसा नहीं हो सका। अब लोग घरों में प्रतिमा को विराजमान कर 11 दिनों भगवान श्रीगणेश जी की पूजा-अर्चना करेंगे।