फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

सीडीपीओ कार्यालय में डंप मिली दाल व सोयाबीन तेल, डीएम बोले - दाल कम मिली तो भेज दूंगा जेल

Fri, 10 Sep 2021 10:14 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Sep 2021 10:14 PM IST
विज्ञापन
bahraich
महसी (बहराइच)। महसी में स्थित बाल विकास परियोजना कार्यालय के गोदाम में बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी ने छापा मारा। इस दौरान गोदाम में चना की दाल व सोयाबीन तेल के साथ पुष्टाहार डंप मिला। भारी मात्रा में दाल सड़ गई थी जिस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताते हुए सीडीपीओ को जेल भेजने की चेतावनी दी। बारिश में पुष्टाहार भीगने की जानकारी मिलने पर डीएम ने डीपीओ, सीडीपीओ और सुपरवाइजर के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

महसी स्थित बाल विकास परियोजना कार्यालय व गोदाम पर बृहस्पतिवार दोपहर 12.40 बजे जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने छापा मारा। इस दौरान चने की दाल व सोयाबीन तेल भारी मात्रा में डंप मिला। गोदाम में ही कुछ दाल सड़ गई थी। इस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताते हुए सीडीपीओ को जेल भेजने की चेतावनी दी। डीएम ने कहा कि सामान पात्रों को न वितरित कर सरकार की छवि खराब की जा रही है। धात्री व कुपोषित बच्चों को पुष्टाहार वितरण की कोई चिंता विभागीय कर्मचारियों को नहीं है। मौके पर ही डीएम ने डीपीओ जीडी यादव को कड़ी फटकार लगाई। कहा कि अगर तुम विभाग में कार्य करने लायक नहीं हो तो कार्य न करो।
विज्ञापन

डीएम ने गोदाम में चने की दाल कम होने की शिकायत मिलने पर तौल के लिए मशीन की मांग की तो सीडीपीओ कार्यालय की मशीन खराब मिली जिस पर जिलाधिकारी ने फल की दुकान पर तौल की बात कही। डीएम ने बताया कि 24 अगस्त को पुष्टाहार आया था। दाल अगर कम मिली तो मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि 28 अगस्त को पुष्टाहार का सत्यापन होने के बाद वितरण होना था, लेकिन 14 दिन बीतने के बाद भी अब तक पुष्टाहार का वितरण नहीं हुआ है। डीपीओ जीडी यादव ने बताया कि जो पोषाहार आया था, वह दो दिन तक बाहर पड़ा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीडीपीओ सीमा इसराइल को तीन बार फोन किया गया, लेकिन इन्होंने पोषाहार नहीं उतरवाया जिससे कुछ पैकेट भीग गए थे। मामले में डीएम ने डीपीओ, सीडीपीओ व सुपरवाइजर के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिस। स्टोर लिपिक भुवनेश्वर दयाल के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं। सीडीपीओ ने बताया कि विकास खंड में कुल 213 केंद्र हैं जिनमें 198 कार्यकत्री तैनात हैं। डीएम के तेवर देख अधिकारियों में हड़कंप की स्थिति रही। इस दौरान एसडीएम एसएन त्रिपाठी, नायब तहसीलदार विपुल कुमार सिंह, बीडीओ वीरेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।

निरीक्षण के दौरान डीएम को पता चला कि मुख्यालय से 30263 पैकेट पोषाहार वितरण के लिए आया था। लेकिन पूरा माह बीतने के बाद भी अभी तक मात्र 1980 पैकेट ही वितरित किया गया है। इस पर जिलाधिकारी काफी नाराज दिखे। उन्होंने क्षेत्र निवासी रमेश को परिवार रजिस्टर की नकल देकर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश बीडीओ को दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed