फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

अखंड सौभाग्य के लिए सुहागिनों ने रखा निर्जला व्रत

Thu, 09 Sep 2021 09:08 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Sep 2021 09:08 PM IST
विज्ञापन
bahraich
09 बीएचआर 18 - बहराइच में गुरुवार को कजरीतीज पर सिद्धनाथ मंदिर में जलाभिषेक करते श्रद्धालु। - फोटो : BAHRAICH
बहराइच। पर्व भाद्र शुक्ल तृतीया के दिन कजरी तीज का निर्जला व्रत रख सुहागिन महिलाओं ने अखंड सौभाग्य का वरदान मांगा। भगवान शिव को जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की। भोर से ही घाटों पर स्नान करने के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा रहा। कोरोना काल के कारण घरों में भक्ति का माहौल बना रहा। मंदिरों में भी जलाभिषेक के लिए सुबह से ही कतारें लगी रहीं।
विज्ञापन

कजरी तीज महादेव की पूजा कर मनाई जाती है। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन शिव-पार्वती का व्रत और पूजा करने से परिवार में सुख, शांति और कल्याण की प्राप्ति होती है। मान्यता है कि इस दिन सतयुग में व्रत करने से पार्वती को महादेव स्वामी मिले थे और इस दिन व्रत करने से उनकी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। कजरी तीज पर्व पर शहर के पांडवकालीन सिद्धनाथ मंदिर में सुबह से ही जलाभिषेक करने के लिए महिलाओं का सैलाब उमड़ा रहा।
विज्ञापन

नवाबगंज के मंगली नाथ शिव मंदिर में श्रद्धालु सुबह से ही पहुंचने लगे। राप्ती नदी से जल लेकर लोगों ने जलाभिषेक करते हुए पूजा अर्चना की। कोरोना काल के कारण मंदिरों के बाहर फोर्स तैनात रही। नवाबगंज थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार त्रिपाठी क्षेत्र में भ्रमण कर घरों में ही पूजा करने की अपील करते रहे। खंड शिक्षा अधिकारी नवाबगंज संतोष कुमार शुक्ला ने अपने पूरे परिवार के साथ मंगलीनाथ शिव मंदिर में जलाभिषेक कर पूजा अर्चना की। हुजूरपुर में नदी में स्नान कर श्रद्धालुओं ने भगवान शिव को जलाभिषेक किया। इसके अलावा रुपईडीहा, नानपारा, कैसरगंज, मिहींपुरवा, पयागपुर समेत अन्य ग्रामीण अचंलों में श्रद्धालुओं ने पूजा कर जलाभिषेक किया गया। शिव मंदिरों व नदी के घाटों पर पुलिस फोर्स मुस्तैद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed