फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

पिस्टल कांड के बाद सीएचसी अधीक्षक ने दी मुकदमा दर्ज कराने की धमकी

Thu, 09 Sep 2021 09:08 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Sep 2021 09:08 PM IST
विज्ञापन
bahraich
पयागपुर (बहराइच)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बुखार के मरीज पहुंच रहे हैं। इसके बावजूद व्यवस्थाएं नहीं सुधर रही हैं। महिला चिकित्सक समेत तीन डॉक्टर कई माह से गायब हैं, लेकिन अधीक्षक द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। अब अव्यवस्था की कवरेज करने जा रहे विभिन्न समाचार पत्रों के पत्रकारों को अधीक्षक द्वारा मुकदमा लिखाने की धमकी दी जा रही है।
विज्ञापन

पयागपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रोज नए कारनामे हो रहे हैं। दो दिन पूर्व वैन चालक ने अधीक्षक डॉ. संदीप मिश्रा पर पिस्टल की बट से पीटने का आरोप लगाया था। सीएमओ डॉ. एसके सिंह ने मौके का मुआयना कर बयान दर्ज किया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। इससे पूर्व भी कई शिकायतें ग्रामीणों ने कीं, लेकिन कार्रवाई शून्य है। अब बुखार के मरीज काफी संख्या में सीएचसी पहुंच रहे हैं, लेकिन अस्पताल में चिकित्सक नहीं बैठ रहे हैं जिससे मरीजों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

मरीजों की दिक्कत को देखते हुए बृहस्पतिवार को क्षेत्रीय पत्रकार कवरेज करने पहुंचे तो सीएचसी में तैनात 11 में मात्र दो चिकित्सक ही मिले। इनमें चिकित्सक मनोज सोनी एक वर्ष, अब्दुल वाहिद तीन माह और महिला चिकित्सक श्वेता यादव एक माह से गायब हैं। जब बुखार के समय चिकित्सकों के गायब होने की जानकारी ली गई तो अधीक्षक डॉ. संदीप मिश्रा भड़क गए। उन्होंने पत्रकारों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराने और अस्पताल में प्रवेश न देने की बात कही। इससे क्षेत्र के पत्रकारों में रोष है। सभी ने अधीक्षक के विरुद्ध कार्रवाई की मांग सीएमओ से की है। सीएमओ डॉ. एसके सिंह का कहना है कि मामला संज्ञान में है। जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पयागपुर सीएचसी में डॉ. संदीप मिश्रा की देखरेख में 150 वॉयल कोरोना वैक्सीन खराब हो गई थी। इसकी जानकारी मिलने पर तत्कालीन सीएमओ डॉ. राजेश मोहन श्रीवास्तव ने हटा दिया था, लेकिन पकड़ के चलते पुन: अधीक्षक के पद पर तैनाती हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed