{"_id":"613a290c8ebc3e24c85b56be","slug":"bahraich-bahraich-news-lko5947850190","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाल रोग विभाग में भर्ती हुए बुखार से पीड़ित 13 नए बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाल रोग विभाग में भर्ती हुए बुखार से पीड़ित 13 नए बच्चे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। रिमझिम बारिश और गर्मी की जुगलबंदी बड़ों के साथ मासूमों को भी बीमार कर रही है। बृहस्पतिवार को मेडिकल कॉलेज के बाल रोग विभाग में बुखार से ग्रस्त 13 नए बच्चे भर्ती हुए जबकि एनआईसीयू वार्ड में निमोनिया ग्रस्त तीन बच्चों को भर्ती किया गया जिनका इलाज चिकित्सकों की देखरेख में चल रहा है।
तराई में पल-पल मौसम बदल रहा है। धूप के बीच आसमान में काले बादल छा रहे हैं जिसका असर लोगों की सेहत पर दिख रहा है। बदल रहे मौसम के बीच अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ रही है। बुधवार को मेडिकल कॉलेज से संबद्ध महर्षि बालार्क जिला चिकित्सालय के बाल रोग विभाग में चिकित्सकों की टीम ने 350 बच्चों की ओपीडी की।
इनमें बुखार से ग्रस्त 13 बच्चों को जनरल वार्ड में भर्ती किया गया जबकि निमोनिया से ग्रस्त तीन बच्चों को बाल रोग विभाग के एनआईसीयू वार्ड में भर्ती किया गया है। सीएमएस डॉ. ओपी पांडेय ने बताया कि बाल रोग विभाग में 44 बच्चे भर्ती हैं जिनका इलाज चिकित्सकों की देखरेख में नियमित किया जा रहा है। सभी को अस्पताल की दवाइयां दी जा रही हैं।