फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

गाय को जंगली जानवर ने बनाया निवाला

Wed, 08 Sep 2021 10:44 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Sep 2021 10:44 PM IST
विज्ञापन
bahraich
पयागपुर (बहराइच)। पयागपुर रेंज के सरसा गांव में देर रात अज्ञात जंगली जीव आ गया। उसने अहाते में बंधी गाय पर हमला कर निवाला बना लिया। सुबह उसके पदचिह्न मिले। ग्रामीणों ने बाघ की आमद की बात कही है। वहीं, वन विभाग लकड़बग्घे के आने की बात कह रहा है।
विज्ञापन

श्रावस्ती वन प्रभाग के पयागपुर रेंज अंतर्गत सरसा गांव में मंगलवार रात जंगली जीव आ गया। जंगली जीव ने अधिवक्ता गिरिजेश अवस्थी के अहाते में बंधी गाय को निवाला बना लिया। सुबह मवेशी का अधखाया शव बरामद हुआ। साथ ही मौके पर गाय के जंगली जानवर के साथ संघर्ष करने और पदचिह्न मिले। ग्रामीणों ने बाघ आने की सूचना रेंज कार्यालय पर दी। वनकर्मियों ने मौके का मुआयना किया। वन दरोगा योगेंद्र यादव ने बताया कि प्रथम दृष्टया लकड़बग्घा आने की पुष्टि हुई है, लेकिन फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। मवेशी पर जंगली जीवन ने हमला किया है। प्रार्थना पत्र मिलने पर मुआवजा प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed