फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

खेत जा रही बुजुर्ग महिला को मवेशी ने दौड़ाया, तालाब में गिरकर डूबी, मौत

Wed, 08 Sep 2021 09:44 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Sep 2021 09:44 PM IST
विज्ञापन
bahraich
बहराइच। खेत की रखवाली करने जा रही बुजुर्ग महिला को रास्ते में मवेशी ने दौड़ा लिया। जान बचाने के लिए वह दौड़ी तो पैर फिसलने से तालाब में गिर गई और डूबने से मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पुलिस व परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

खैरीघाट थाना क्षेत्र के पथार खुर्द गांव निवासी 63 वर्षीय पूनम सिंह पत्नी स्व. मूलचंद सिंह बुधवार की सुबह खेत की रखवाली करने जा रही थीं। रास्ते में कुछ मवेशी बैठे थे। बताया जाता है कि मवेशी ने पीछे से मारने के लिए दौड़ा लिया। महिला चीखते-चिल्लाते जान बचाने के लिए दौड़ रही थी कि अचानक तालाब के किनारे पैर फिसल गया और वह डूब गई। जब तक लोग बचाने के लिए आते तब तक महिला की डूबकर मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना पर खैरीघाट थानाध्यक्ष राज कुमार सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को गोताखोरों की मदद से बाहर निकलवाया। थानाध्यक्ष ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed