फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

चरस के साथ पकड़ा गया 10 हजार रूपये का इनामी बदमाश

Wed, 08 Sep 2021 09:38 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Sep 2021 09:38 PM IST
विज्ञापन
bahraich
बहराइच। बाइक चोरी के मामले में देहात कोतवाली में दर्ज मुकदमे में फरार चल रहे इनामी बदमाश को खैरीघाट पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए बदमाश के पास से चरस बरामद हुई है। बदमाश के खिलाफ जिले के अलग-अलग थानों में कई आपराधिक मुकदमे भी दर्ज हैं। पुलिस ने बदमाश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

खैरीघाट थाना क्षेत्र के नरोत्तमपुर गांव निवासी लच्छीराम पुत्र रंगीलाल के खिलाफ खैरीघाट व देहात कोतवाली में कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। वह कई घटनाओं को अंजाम दे चुका है। बदमाश को पकड़ने के लिए खैरीघाट थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने मुखबिर को लगाया था। बुधवार को मुखबिर से सूचना मिली कि बदमाश राजी चौराहा पर मौजूद है। कहीं जाने की फिराक में खड़ा हुआ है। थानाध्यक्ष सूचना को गंभीरता से लेते हुए मौके पर पहुंचे और घेराबंदी करते हुए बदमाश को दबोच लिया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष ने बताया कि बदमाश के पास से एक किलो 900 ग्राम चरस बरामद हुई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पकड़े गए बदमाश के खिलाफ देहात कोतवाली में बाइक की नंबर प्लेट बदलकर चोरी करने का मुकदमा दर्ज था। इसके दो साथी गिरफ्तार हो चुके थे। यह भागने में कामयाब हो गया था। तभी बदमाश के ऊपर 10 हजार रुपपये का इनाम घोषित हुआ था। पकड़े गए इनामी बदमाश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed