फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

देर से आने पर सीएचसी अधीक्षक ने चालक को पिस्टल की बट से पीटा

Tue, 07 Sep 2021 10:29 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Sep 2021 10:29 PM IST
विज्ञापन
bahraich
07 बीएचआर 44 - पयागपुर में अधीक्षक की पिटाई में घायल चालक। - फोटो : BAHRAICH
पयागपुर (बहराइच)। पयागपुर सीएचसी में एक प्राईवेट चालक की तैनाती है। चालक द्वारा संबंधित स्वास्थ्य केंद्रों को वैक्सीन पहुंचाई जाती है। सोमवार को केंद्र पर देर से पहुंचने की बात को लेकर अधीक्षक ने चालक की पिस्टल की बट से जमकर पिटाई कर दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल चालक ने थाने में तहरीर दी। सीएमओ से लिखित शिकायत की। लेकिन अभी तक पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया है। वहीं बिना चालक को सूचना दिए ही मामले की जांच करने सीएमओ पहुंच गए।
विज्ञापन

पयागपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गणेश तिवारी प्राईवेट चालक के पद पर तैनात था। वह सीएचसी से पीएचसी और हेल्थ वेलनेस सेंटर पर कोरोना की वैक्सीन पहुंचाने का कार्य करता था। सोमवार को वैक्सीन लेने के लिए सुबह 9.30 बजे वह पहुंचा। इस पर सीएचसी अधीक्षक डॉ. संदीप मिश्रा भड़क गए। उन्होंने चालक गणेश से देर से आने का कारण पूछा। चालक ने अपनी समस्या बताई। साथ ही बराबरी में वार्ता की। इससे अधीक्षक भड़क गए। उन्होंने चालक की जमकर पिटाई कर दी। पिस्टल की बट से जमकर पीटा। जिससे चालक गणेश तिवारी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल चालक ने थाने में तहरीर दी। इसके बाद जिला मुख्यालय पहुंचकर सीएमओ को शिकायती पत्र दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने अधीक्षक के विरुद्ध 24 घंटे से अधिक समय बीतने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की है। वहीं मंगलवार को सीएमओ डॉ. एसके सिंह पीड़ित का बयान दर्ज करने पहुंचे। सीएमओ ने बताया कि पीड़ित चालक सूचना देने के बाद भी नहीं आया है। उन्होंने बताया कि सीएचसी की सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। साथ ही सभी तथ्यों की जांच की जा रही है। जबकि वैन व चालक को कार्यमुक्त कर दिया गया है। वहीं जब इस मामले में पीड़ित गणेश से वार्ता की गई तो उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा उन्हें कोई सूचना नहीं दी गई है। ऐसे में वह बयान किसको दर्ज कराए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पयागपुर थानाध्यक्ष बृजानंद सिंह ने वैन चालक की पिटाई के मामले में जांच उपनिरीक्षक रामकेश को देने की बात कही। जबकि उपनिरीक्षक रामकेश से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि मुझे कोई जांच नहीं दी गई है। ऐसे में पुलिस कार्रवाई भी क्षीण होती दिख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed