{"_id":"613102448ebc3ea6b51b51a1","slug":"bahraich-bahraich-news-lko593781441","type":"story","status":"publish","title_hn":"98 हजार बुजुर्गों को मिली पेंशन, खिल उठे चेहरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
98 हजार बुजुर्गों को मिली पेंशन, खिल उठे चेहरे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत बैंक खातों में ऑनलाइन पेंशन का हस्तानांतरण किया। जिले में नए स्वीकृत 24 हजार और पहले से स्वीकृत 74 हजार बुजुर्गों के खातों में 17.74 करोड़ की रकम भेजी। जिससे सभी के चेहरे खिल उठे। हालांकि, सीएम द्वारा संवाद न किए जाने से कई बुजुर्ग मायूस भी हो गए।
समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना अन्तर्गत प्रदेश के 521000 नवीन लाभार्थियों की स्वीकृति तथा पूर्व से पेंशन पा रहे 5577000 लाभार्थियों को वर्ष 2021-22 के प्रथम त्रैमासिक पेंशन की धनराशि 836.55 करोड़ का उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा वर्चुअल कार्यक्रम में डीबीटी के माध्यम से लाभार्थियों के खातों में हस्तांतरण किया गया। मुख्यमंत्री ने पेंशन की धनराशि प्राप्त होने पर लाभार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सरकार द्वारा संचालित अन्य योजनाओं का भी भरपूर लाभ उठाते हुए स्वस्थ एवं खुशहाल रहें। मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना के लाभार्थियों से यह भी जानकारी प्राप्त की कि उन्हें शासन की अन्य कल्याणकारी योजनाओं जैसे सामूहिक विवाह योजना, मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना, आयुष्मान भारत योजना, आवास, शौचालय एवं नि:शुल्क खाद्यान्न वितरण योजना के तहत लाभ प्राप्त हो रहा है कि नहीं।
इस संबंध में लाभार्थियों की ओर से सकारात्मक उत्तर प्राप्त हुए। लाभार्थी संवाद कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा जनपद महराजगंज के प्रहलाद, हाथरस की शांति देवी, सोनभद्र की बसंती देवी, सुल्तानपुर के मनीराम, चित्रकूट के छोटे लाल आदि से संवाद भी किया गया। बहराइच के 20 लाभार्थियों को भी बुलाया गया था। इनमें से किसी से बात नहीं की जिस पर वे मायूस भी हुए। इस अवसर पर जिला सूचना विज्ञान केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में प्रभारी जिलाधिकारी व सीडीओ कविता मीना, समाज कल्याण अधिकारी नलिन राज व जनपद के 20 वृद्धावस्था पेंशन लाभार्थी मौजूद रहे।