फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

सड़क पर आ गया बाघ, आवागमन हुआ प्रभावित

Thu, 02 Sep 2021 09:32 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Sep 2021 09:32 PM IST
विज्ञापन
bahraich
बिछिया (बहराइच)। लखीमपुर-बहराइच मार्ग पर कैलाशपुरी के निकट जंगल से निकलकर बाघ आ गया। बाघ को सड़क पर देखकर आवागमन प्रभावित हो गया। लगभग आधे घंटे बाद बाघ जंगल की ओर गया। इस पर आवागमन शुरू हो सका। इस दौरान यात्री सहमे रहे।
विज्ञापन

कतर्नियाघाट सेंक्चुरी क्षेत्र के निकट से लखीमपुर-बहराइच मार्ग संचालित है। इस मार्ग से सटा हुआ कैलाशपुरी-घोसियाना संपर्क मार्ग पर यात्री आवागमन करते हैं। मार्ग पर गुरुवार रात को जंगल से निकलकर एक बाघ आ गया। बाघ सड़क मार्ग पर ही किनारे बैठ गया। बाघ को देखकर संपर्क मार्ग से आवागमन करने वाले लोगों के आवागमन थम गए। लगभग आधे घंटे तक बाघ मार्ग पर ही बैठा रहा। यात्री अपना वाहन दूरी पर खड़ा करके बाघ के जंगल की ओर जाने का इंतजार करते रहे। चालकों द्वारा हार्न बजाने के लगभग आधे घंटे बाद बाघ जंगल की ओर चला गया। इस पर आवागमन बहाल हो सका। बाघ निकलने की सूचना रेंज कार्यालय पर दी गई। वन क्षेत्राधिकारी रामकुमार ने बताया कि वनकर्मियों की टीम मौके पर भेजी गई थी। गश्त क्षेत्र में बढ़ा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed