{"_id":"612fa0928ebc3e7f4c6b4810","slug":"bahraich-bahraich-news-lko593603670","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुरक्षित जननी विकसित धरनी सप्ताह का महिला अस्पताल में शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुरक्षित जननी विकसित धरनी सप्ताह का महिला अस्पताल में शुभारंभ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। महिला अस्पताल में बुधवार को सुरक्षित जननी विकसित धरनी सप्ताह का शुभारंभ सीएमओ ने किया। उन्होंने महिलाओं को हैंडआउट प्रपत्र वितरित किया। साथ ही पहली बार गर्भवती होने पर प्रधानमंत्री वंदना योजना से मिलने वाले लाभ के बारे में बताया। इसके अलावा दो बच्चों के बीच दूरी के बारे में जानकारी अधिकारियों ने दी।
मेडिकल कालेज से संबंध महिला अस्पताल परिसर में बुधवार को सुरक्षित जननी विकसित धरनी सप्ताह का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि सीएमओ डॉ. सतीश कुमार सिंह ने फीता काटकर किया। उन्होंने शिविर में आईं महिलाओं को हैंडआउट प्रपत्र दिया। साथ ही महिलाओं को शरीर को कैसे स्वस्थ्य रखें, गर्भ के दौरान खानपान व इलाज की जानकारी दी। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजेश गौतम ने सुरक्षित जननी योजना के बारे में महिलाओं को जानकारी दी। डीपीएम सरजू खान ने संबोधित करते हुए कहा कि प्रपत्र ए, बी और सी भरकर गर्भवती महिलाएं प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना का लाभ ले सकती हैं। योजना के जिला कार्यक्रम सहायक दिलीप सिंह ने बताया कि मातृ शक्ति राष्ट्र शक्ति थीम के तहत प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना सप्ताह का शुभारंभ हुआ है।
इसका आयोजन सात सितंबर तक चलेगा। जिसमें महिलाओं को इलाज व गर्भवती होने पर मिलने वाले लाभ के बारे में बताया जाएगा। जिला समन्वयक ने बताया कि योजना का पांच हजार रुपये तीन किश्तों में महिलाओं के खाते में भेजा जाता है। इस दौरान नगर क्षेत्र के डीएसीसी श्याम कुमार, एएनएम, आशा व महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के जिला कार्यक्रम सहायक दिलीप सिंह ने बताया कि अभियान का शुभारंभ वर्ष 2017 में हुआ था। तब से अब तक जिले की 89011 महिलाओं का पंजीकरण हुआ है। इन महिलाओं को 33 करोड़ रुपये की लाभ भेजी गई है। उन्होंने बताया कि अगस्त माह में जिले को योजना में प्रदेश में चौथा स्थान मिला था।