फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

सवारियों से भरी मिनी बस अनियंत्रित होकर पलटी, 15 घायल

Wed, 01 Sep 2021 09:11 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Sep 2021 09:11 PM IST
विज्ञापन
bahraich
राजीचौराहा (बहराइच)। महसी से सवारियों को लेकर जिला मुख्यालय आ रही मिनी बस महाराजगंज में अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में महिला समेत 15 यात्री घायल हुए हैं। सूचना पाकर पहुंचे अधिकारियों ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को सीएचसी पहुंचाया। यहां चालक व एक यात्री की हालत गंभीर होने पर मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया है। बस में लगभग 25 यात्री बैठे थे।
विज्ञापन

महसी से सवारियों को लेकर मिनी बस जिला मुख्यालय बहराइच आ रही थी। हरदी थाना क्षेत्र में महसी-रमपुरवा मार्ग पर महाराजगंज बाजार के निकट मिनी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बस पलटने से उसमें सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोग घायलों को बाहर निकालने के लिए पहुंचे। हादसे में बस में सवार हरदी थाना क्षेत्र के पिपरी मोहन गांव निवासी अखिलेश कुमार (35), सर्वेश (28), जब्दी गांव निवासी दुलारा देवी (52), पिपरी मोहन निवासी रिंकू (28), कमलेश (25), शहर के मोहल्ला बड़ीहाट निवासी जुबेर अहमद (65), लखीमपुर निवासी अशर्फीलाल (32) और चालक समेत 15 लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

सूचना पाकर उपजिलाधिकारी एसएन त्रिपाठी, सीओ, तहसीलदार और थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां भाई के ससुराल डिहवा चंदपइया गांव आए लखीमपुर निवासी अशर्फीलाल और मिनी बस चालक की हालत गंभीर होने पर मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया है। बस में लगभग 25 यात्री बैठे हुए थे। थानाध्यक्ष ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त बस को कब्जे में ले लिया गया है। हादसे की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed