फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

गली के विवाद को लेकर दो समुदाय में चले ईंट-पत्थर, 17 पर मुकदमा

Wed, 25 Aug 2021 10:38 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Aug 2021 10:38 PM IST
विज्ञापन
bahraich
बहराइच। बुबकापुर गांव में गली के रास्ते के विवाद को लेकर दो समुदाय आमने-सामने आ गए। बात इतनी बढ़ गई कि ईंट-पत्थर चलने लगे। आधे घंटे तक पथराव होता रहा। घटना की सूचना पर भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचकर मामले को शांत कराया। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के कारण गांव में तनाव की स्थिति बरकरार है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर 17 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया जाता है कि पुलिस ने दो दिन पहले पीड़ित की तहरीर को हल्के में लेकर कोई सुनवाई नहीं की थी। जिसके बाद विपक्षियों के हौंसले बुलंद हुए तो मामला पथराव तक पहुंच गया। मामला तूल पकड़ने के बाद अब पुलिस हरकत में आई है।
विज्ञापन

फखरपुर थाना क्षेत्र के बुबकापुर के भिखाई पुरवा गांव निवासी फुलकुवांरा का गांव के ही रहने वाले सत्तार से गली के रास्ते को लेकर विवाद चल रहा है। बताया जाता है कि सोमवार को दोनों पक्षों में मारपीट हुई थी। पीड़ित फुलकुवांरा ने आठ लोगों को नामजद करते हुए थाने पर तहरीर दी थी, लेकिन थानाध्यक्ष ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। आरोप है कि मंगलवार की देर रात गली के विवाद को लेकर सत्तार पक्ष के लोग मारपीट पर अमादा हो गए और मारपीट शुरू कर दी। लोग जान बचाकर घर में घुसे तो पथराव शुरू कर दिया। लगभग आधे घंटे तक हंगामा चलता रहा। घटना की सूचना पर फखरपुर थानाध्यक्ष राजेश कुमार भारी फोर्स के साथ गांव पहुंचे तो पथराव हो रहा था। फोर्स को देखने के बाद हमलावर फरार हो गए। थानाध्यक्ष ने बताया कि गली के विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने हुए थे। दोनों पक्षों की तहरीर पर 17 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। कार्रवाई की जा रही है। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि अगर पुलिस पहले से मामले को गंभीरता से ले लेती तो यह घटना न होती।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed