{"_id":"61252a788ebc3e264c115610","slug":"bahraich-bahraich-news-lko592574044","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच माह बाद खुले विद्यालय, संख्या कम पर उत्साह से लबरेज रहे बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच माह बाद खुले विद्यालय, संख्या कम पर उत्साह से लबरेज रहे बच्चे
24 बीएचआर 02 - एडवायजरी- बहराइच के जूनियर विद्यालय नाजिरपुरा में स्कूल खुलने के बाद बच्चों को पढ़ाती?
- फोटो : BAHRAICH
Link Copied
बहराइच। कोरोना संक्रमण के थमते ही पांच माह बाद मंगलवार को जूनियर विद्यालय के द्वार बच्चों के लिए खुल गए। सुबह विद्यालय खुलते ही रौनक छाई रही। बारिश के कारण बच्चों की संख्या कम रही, लेकिन उनके अंदर उत्साह ज्यादा रहा। अपनों से मिलते ही छात्रों के चेहरे खुशी से खिल उठे। कोरोना प्रोटोकाल का पालन कराते हुए पढ़ाई शुरू कराई गई। विद्यालय में प्रवेश से पहले सिर से लेकर पैर तक बच्चों को सैनिटाइज किया गया। बच्चों की संख्या कम होने के कारण एक ही पाली में क्लास चलाई गई।
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण कम होने के बाद सरकार ने 23 अगस्त से जूनियर विद्यालय को खोलने के निर्देश दिए थे, लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन के बाद राष्ट्रीय शोक घोषित कर सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया गया था। जिसके चलते मंगलवार को विद्यालय खुला। सुबह से ही हो रही बारिश के कारण बच्चों की संख्या कम रही, लेकिन जितने भी बच्चें स्कूल आए। उनके अंदर उत्साह बहुत अधिक रहा। विद्यालय में प्रवेश होते ही बच्चों के माथे पर तिलक लगाकर उनका स्वागत किया गया और सोशल डिस्टेसिंग के साथ क्लास में बैठाया गया। पहले दिन की पढ़ाई बच्चों ने काफी उत्साह के साथ शुरू की। पांच माह बाद अपने दोस्तों से मुलाकात हुई तो सभी के चेहरे खुशी से खिल उठे। डीआईओएस डॉ. चंद्रपाल व बीएसए अजय कुमार ने बताया कि बारिश के कारण पहले दिन बच्चों की संख्या कम रही, लेकिन अब धीरे-धीरे बच्चों की संख्या बढ़ेगी। कई विद्यालयों का निरीक्षण कर कोरोना प्रोटोकाल के पालन की हकीकत परखी गई। विद्यालय में व्यवस्थाएं ठीक मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।