{"_id":"612516b88ebc3e79fd4518f4","slug":"bahraich-bahraich-news-lko5925567141","type":"story","status":"publish","title_hn":"विस्फोटक सामग्री के साथ 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विस्फोटक सामग्री के साथ 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। पयागपुर पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम को सफलता मिली है। टीम ने थाने के हिस्ट्रीशीटर व 25 हजार के इनामिया बदमाश को गिरफ्तार किया है। बदमाश के खिलाफ पहले से थाने में कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। तलाशी के दौरान बदमाश के पास से विस्फोटक सामग्री भी बरामद हुई है। पकड़े गए बदमाश के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।
पयागपुर थाना क्षेत्र के शिवदहा गांव निवासी द्ददन शाह उर्फ यूसुफ अली पुत्र ननकऊ थाने का हिस्ट्रीशीटर अपराधी हैं। इसके खिलाफ थाने में कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। फरार चल रहे बदमाश के ऊपर 25 हजार का इनाम भी घोषित हुआ था। बदमाश को पकड़ने के लिए पयागपुर थानाध्यक्ष बृजानंद सिंह व एसओजी टीम प्रभारी मुकेश सिंह जाल बिछाए रहे। टीम को सूचना मिली कि बदमाश शवदहा रोड के अमदापुर पुलिया के पास मौजूद है। वह किसी घटना को अंजाम देने के लिए जाने की फिराक में है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए एसओजी प्रभारी अपने टीम के सुनील यादव, रवि प्रताप यादव व पयागपुर थानाध्यक्ष अपने टीम के एसआई नितिन उपाध्याय समेत अन्य सिपाहियों के साथ मौके पर पहुंची तो देखा कि एक कार आ रही थी। घेराबंदी करते हुए कार को पुलिस ने रोका तो वह कार से कूदकर भागने लगा। टीम ने चारों तरफ से घेराबंदी करते हुए दबोच लिया। तलाशी के दौरान से बदमाश के पास से एक किलो विस्फोटक सामग्री, विस्फोटक उपकरण, एक देशी तमंचा, दो जिंदा कारतूस, एक कार, दो मोबाइल बरामद हुई। पयागपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि पकड़े गए बदमाश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया।