{"_id":"611bf7088ebc3e42c27c4757","slug":"bahraich-bahraich-news-lko591685463","type":"story","status":"publish","title_hn":"अचानक बढ़ने लगी सरयू, 30 गांवों में पानी भरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अचानक बढ़ने लगी सरयू, 30 गांवों में पानी भरा
विज्ञापन
17 बीएचआर 19 - महसी तहसील क्षेत्र में बाढ़ आने के बाद घर में भरा पानी व चारपाई पर बैठे लोग।
- फोटो : BAHRAICH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। सरयू नदी का जलस्तर एकाएक बढ़ गया है जिससे महसी तहसील के 30 से अधिक गांवों में पानी भर गया है। संपर्क मार्ग और पुलिया पानी में डूब गए हैं। विद्यालय में पानी भर गया है। वहीं, पानी में फंसे लोग चारपाई व तख्त पर जीवन काट रहे हैं, लेकिन तहसील प्रशासन की ओर से अब तक नाव का इंतजाम नहीं किया गया है। मिहींपुरवा में भी 10 गांव पानी से घिरे हुए हैं। सैकड़ों बीघा मेंथा, धान की फसल बर्बाद हो गई है।
नेपाल के पहाड़ों पर हो रही बारिश का पानी सीधे जिले के नदियों में पहुंच रहा है। इससे विभिन्न तहसील में बहने वाली नदियां उफान पर आ गई हैं। महसी में सरयू नदी के उफान पर आने से गांवों में बाढ़ का पानी भर गया है। पानी भरने से लोगों की दिनचर्या प्रभावित है। ग्रामीण पानी से बचने के लिए चारपाई और तख्त का सहारा लिए हुए हैं। लेकिन अभी तक तहसील प्रशासन की ओर से बाढ़ में फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए कोई इंतजाम नहीं किए गए हैं। ऐसे में दुश्वारियों के बीच ग्रामीण समय काट रहे हैं। महसी तहसील के ग्राम पंचायत गरेठी गुरुदत्तसिंह के मजरा ठकुरन गरेठी संपर्क मार्ग का पुल पानी में डूब गया है। पुल के ऊपर से पानी बह रहा है।
मैकूपुरवा संपर्क मार्ग पर पानी काफी मात्रा में भर गया है। लोग जान जोखिम में डालकर गंतव्य की ओर जा रहे हैं। संविलियन विद्यालय गरेठी गुरुदत्त सिंह में पानी भर गया है। उधर मिहींपुरवा तहसील के पड़रिया, पुरैना, कंजीबाग, बढ़ैया, चंदनपुर समेत 10 गांव पानी से घिरे हुए हैं। सैकड़ों बीघा किसानों की फसल डूब गई है। एडीएम जयचंद्र पांडेय ने बताया कि महसी में जलस्तर पर नजर रखी जा रही है। उन्होंने बताया कि मिहींपुरवा में लोगों के खेत और मकान से पानी निकलने लगा है।
विज्ञापन
महसी तहसील के बरुही टेपरी, नकहुवा, नयापुरवा, चीरपुर, ढकिया, खैरीघाट आंशिक, गंगासिंह बेली, महंतपुरवा, मुड़फोरन, अहिरनपुरवा, मुखियापुरवा, कोठारपुरवा, डाड़ेपुरवा, सुलंखिन, बेलामकन, घुमनी, बबुरी, चोरही, शंभू सिंह, केवलपुर, लोधपुरवा, लीलापुरवा, पिपरिया, गोलहनपुरवा, खालेपुरवा, टेपरा, अहिरन पिपरिया, बांसगढ़ी, पचदेवरी, रामसहायपुरवा, धनावा, बहदुरिया, गरेठी गुरुदत्तसिंह, मैकूपुरवा, अंगरौरा, दुबहा समेत 30 गांव शामिल हैं।
महसी तहसील के नायब तहसीलदार विपुल सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि क्षेत्र के कई गांव पानी से घिरे हैं। पानी में फंसे ग्रामीणों को बाहर निकालने के लिए नाव की व्यवस्था की जा रही है। राजस्वकर्मियों को निरंतर निगरानी के निर्देश दिए गए हैं।
बाबागंज/रुपईडीहा (बहराइच)। भारत-नेपाल सीमा पर स्थित राप्ती नदी में होलिया गांव के 10 ग्रामीण बाढ़ के पानी में फंस गए। ग्राम पंचायत सदस्य ने सूचना एसएसबी मुख्यालय दी। सूचना पाकर पहुंचे एसएसबी जवानों ने ग्रामीणों का सकुशल रेस्क्यू किया जिससे सभी ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। जवानों के कार्य की सभी सराहना कर रहे हैं।
एसएसबी 42वीं वाहिनी की टीम को बाढ़ से बचाव के लिए भारत-नेपाल सीमा पर तैनात किया गया है। सीमा पर राप्ती नदी बहती है। राप्ती नदी का पानी अधिक होने से होलिया गांव के लोगों के फंसे होने की सूचना ग्राम पंचायत सदस्य नीरज मिश्रा ने दी। सूचना मिलते ही कमांडेंट ने सीमा चौकी कोदिया के जवानों को मौके पर भेजा। एसएसबी जवानों ने राप्ती नदी में फंसे सभी 10 ग्रामीणों को बाहर निकाला। कार्यावाहक कमांडेंट प्रवीण कुमार ने बताया कि होलिया गांव निवासी संदीप यादव, सूरज यादव, मिथिलेश कुमार, मंगतराम, राम सनेही यादव, लक्ष्मी देवी, मायावती, समीरा व उनके साथ दो बच्चों को सकुशल रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया। ग्राम पंचायत होलिया की ग्राम प्रधान अर्चना पांडेय ने एसएसबी के के सफल कार्य की सराहना की। परिवार के लोग भी काफी खुश दिखे। रेस्क्यू टीम में सहायक उपनिरीक्षक सुभाष चंद, हरिशंकर नागर, समीर खान, जितेंद्र भाटी, नेपाल सिंह, रमाकांट व शिवसागर समेत अन्य लोग शामिल रहे।