{"_id":"6117f8068ebc3ee038202b4e","slug":"bahraich-bahraich-news-lko5913734128","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर तरफ नजर आ रहा आजादी का जोश व जज्बा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर तरफ नजर आ रहा आजादी का जोश व जज्बा
विज्ञापन
14 बीएचआर 42 - बहराइच में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर झालरों से सजा सेनानी स्मारक।
- फोटो : BAHRAICH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। स्वतंत्रता दिवस के उल्लास पर रोशनी बिखेरती सरकारी इमारतें अलग संदेश देती नजर आईं। रेलवे स्टेशन रंग-बिरंगी रोशनी से नहा उठा तो कलेक्ट्रेट, एसपी कार्यालय, पीडब्ल्यूडी व शहर के डिग्री कॉलेजों को भी बिजली की झालरों से सजाया गया। जगमगाती तिरंगा लाइटें जश्न-ए-आजादी की याद दिला रही थीं। जश्न-ए-आजादी मनाने के लिए लोगों में गजब का उत्साह नजर आया। रविवार को लोग राष्ट्रगान की धुन पर तिरंगे को सलाम करेंगे और अखंड भारत का संकल्प लिया जाएगा।
स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां जिले में कई दिनों से चल रही है, लेकिन शनिवार को स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर कुछ अलग ही छटा देखने को मिली। दिल में देश प्रेम का जज्बा लिए शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों तक हर तरफ बस 75वें स्वतंत्रता दिवस की धूम दिखी। सरकारी व गैर सरकारी इमारतें तिरंगे के रंग से सराबोर नजर आईं। बच्चों के अंदर देशभक्ति का जोश देखने को मिला। बच्चे शनिवार दोपहर से अपने परिवार के साथ तिरंगा व टोपी खरीदते नजर आए। शहर के घंटाघर से लेकर पीपल चौराहे तक तिरंगे के रंग से नहाते नजर आए। हर दुकान पर तिरंगा व टोपी सजी हुई दिखी। लोगों के अंदर जज्बा दिखा। रविवार को पूरे जिले में शान से तिरंगा फहराया जाएगा।
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कलेक्ट्रेट परिसर में रविवार को डीएम डॉ. दिनेश चंद्र, पुलिस लाइन परिसर में एसपी सुजाता सिंह व विकास भवन में सीडीओ कविता मीना ध्वजारोहण करेंगी। इसके अलावा जिले के सरकारी, अर्द्ध सरकारी व प्राइवेट संस्थान समेत अन्य जगहों पर भी ध्वजारोहण किया जाएगा।
विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित कार्यक्रमों का शुभारंभ सुबह छह बजे से क्रॉस कंट्री दौड़ से होगा़। सुबह साढ़े छह बजे से साढ़े सात बजे तक इंटरमीडिएट में अध्ययनरत अधिकतम 100 एनसीसी कैडेट्स द्वारा प्रभात फेरी निकाली जाएगी। सुबह 09:10 बजे कलेक्ट्रेट परिसर स्थित त्रिमूर्ति, शहीद पार्क व डॉ. अंबेडकर पार्क में स्थापित मूर्तियों पर माल्यार्पण होगा।