{"_id":"610c23c78ebc3ec1fc710255","slug":"bahraich-bahraich-news-lko590053358","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्साह के साथ मनाया गया अन्न महोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्साह के साथ मनाया गया अन्न महोत्सव
विज्ञापन
05 बीएचआर 14 - कैसरगंज में आयोजित अन्न महोत्सव को संबोधित करते सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा।
- फोटो : BAHRAICH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। शासन के निर्देश पर गुरुवार को जिले भर मेें कोटेदारों की दुकानों पर उत्सव व सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माहौल में भाजपा नेताओं की देखरेख मेें प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना का राशन उपभोक्ताओं मेें वितरित किया गया। कोटेदारों ने अपनी दुकानों पर सरकार की जनहित योजनाओं से संबंधित पोस्टर बैनर लगाकर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के फोटोयुक्त एक विशेष बैग में उपभोक्ताओं को निशुल्क खाद्यान्न का वितरण कराया। गुरुवार की सुबह 10 बजे से खाद्यान्न का वितरण शुरू किया गया।
कैसरगंज के ग्राम नौगइयां स्थित कोटेदार की दुकान पर प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्नयोजना के तहत खाद्यान्न वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को मुख्य अतिथि व प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित करते हुए मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का आरंभ कराया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि देश के विकास मेें किसानों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। किसान ही मेहनत कर खेतों से अनाज की उत्पत्ति करते हैं और आज यही अनाज जरूरतमंदों तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। विशिष्ट अतिथि डीएम डॉ. दिनेश चंद्र ने कहा कि शासन की ओर से संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं को सुचारु रूप से संचालित कर आम लोगों तक पहुंचाया जा रहा है।
कार्यक्रम के दौरान नन्हे-मुन्ने बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम को प्रस्तुत किया। इसके बाद कैबिनेट मंत्री ने खाद्यान्न का बैग उपभोक्ताओं मेें वितरित किया। कैबिनेट मंत्री व डीएम ने कार्यक्रम मेें क्षेत्र के आवास लाभार्थियों को अपने कर कमलों से आवास की चाभी उपलब्ध कराई। इस मौके पर गौरव वर्मा, टीपी सिंह, सीएमओ सतीश सिंह, पूर्व जिपं अध्यक्ष विजय सिंह रैकवार तहसीलदार समेत अन्य अधिकारी आदि मौजूद रहे। उधर सदर विधायक अनुपमा जायसवाल, महसी विधायक सुरेश्वर सिंह, बलहा विधायक सरोज सोनकर, पयागपुर के सुभाष त्रिपाठी आदि ने भी कोटे की दुकानों पर खाद्यान्न का वितरण किया।
विज्ञापन
सदर क्षेत्र के मोहल्ला बशीरगंज स्थित कोटेदार संघ के अध्यक्ष मुदित श्रीवास्तव के कोटे की दुकान पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मेें मुख्य अतिथि भाजपा के जिला महामंत्री नन्हेलाल लोधी रहे। विशिष्ट अतिथि जिला पूर्ति अधिकारी अनंत स्वरूप, क्षेत्र के सभासद प्रतिनिधि हर्षित श्रीवास्तव, एआरओ रविंदर रहे। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथियों ने उपभोक्ताओं को योजना के तहत खाद्यान्न का पैकेट वितरित कर सभी को सरकार की ओर से चलाई जा रही जनहित योजनाओं को बताया। इस मौके पर केसरी श्रीवास्तव, शमीम अहमद, नौशद अली आदि मौजूद रहे।
रिसिया विकास खंड के बंगलाचक गांव मेें अन्न महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर रिसिया की ब्लॉक प्रमुख रीना जायसवाल, खंड विकास अधिकारी रविशंकर प्रधान, उमादेवी सिंह, संजय जायसवाल, महेश अग्रवाल, जयप्रकाश अग्रहरी आदि की देखरेख मेें क्षेत्र के उपभोक्ताओं को खाद्यान्न के बैग का वितरण कराया। कार्यक्रम के दौरान उपभोक्ताओं को टीवी पर देश के प्रधानमंत्री का संदेश सुनाते हुए सरकार की योजनाओं की जानकारी दी गई। इस मौके पर सरोज कुमार सिंह, गौरव शर्मा, राजेश तिवारी, ननके सिंह, क्षेत्र के लेखपाल, पंचायत अधिकारी, शिक्षक व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
नानपारा नगर के पटहरान इमली शिवमंदिर परिसर मेें प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्नयोजना कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर भाजपा के जिला महामंत्री राघवेंद्र प्रताप सिंह, एसडीएम रामआसरे वर्मा, सीओ जंगबहादुर यादव व नपाप चेयरमैन अब्दुल मोहिद राजू ने क्षेत्र के उपभोक्ताओं को योजना के तहत निशुल्क खाद्यान्न का वितरण कराया। विकासखंड बलहा के ग्राम पतरिया मेें भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर एसडीएम राम आसरे वर्मा, ब्लॉक प्रमुख विजय वर्मा, सीओ जंगबहादुर यादव बीडीओ रंजन गुप्ता व कृपाराम वर्मा ने गरीब उपभोक्ताओं को खाद्यान्न का पैकेट वितरित कर कोरोनाकाल के दौरान दिवंगत हुए लोगों के परिजनों को वरासत प्रमाणपत्र का वितरण किया।
बाबागंज के ग्राम पंचायतों मेें भी प्रधानमंत्री अन्न योजना के तहत कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान विधानसभा नानपारा की विधायक माधुरी वर्मा, ग्राम प्रधान फौजदार वर्मा, भाजपा नेता रमेश अलमानी ने गरीबों को खाद्यान्न का वितरण किया। ग्राम पंचायत जमुनहा के पापुलर मांटेसरी स्कूल मेें भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उद्घाटन ब्लॉक प्रमुख जयप्रकाश सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस मौके पर कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्राओं ने मां सरस्वती वंदना व स्वागत गीत प्रस्तुत किया। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख सिंह, प्रधान प्रतिनिधि मोहम्मद अनवर, एसडीएम नानपारा, आपूर्ति निरीक्षक रंजीत कुमार ने क्षेत्र के उपभोक्ताओं को खाद्यान्न का वितरण किया। इसके अलावा विकास खंड के मकनपुर, सलारपुर, कलवारी, भवनियापुर, बरगदहा, मिर्जापुर, चहलवा, बसंतपुर, रामपुर मुन्ना, दुबियापुर, गेंदपुर आदि गांव मेें भी कार्यक्रम का आयोजना कर भाजपा पदाधिकारियों ने उपभोक्ताओं को नि:शुल्क खाद्यान्न का वितरण कराया।